ePaper

IPL 2020 Playoffs : मुंबई को रोकने के लिए दिल्ली की ऐसी है तैयारी, धवन ने बताया, फाइनल को लेकर क्या है रणनीति

Updated at : 04 Nov 2020 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020 Playoffs : मुंबई को रोकने के लिए दिल्ली की ऐसी है तैयारी, धवन ने बताया, फाइनल को लेकर क्या है रणनीति

Sharjah: Delhi Capitals (DC) player Shikhar Dhawan celebrates after scoring a half century during their Indian Premier League (IPL) T20 cricket match against Chennai Super Kings (CSK), at the Sharjah Cricket Stadium in Sharjah, Saturday, Oct. 17, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI17-10-2020_000211B)

IPL 2020 Playoffs 2020, mumbai indians vs delhi capitals, Delhi, Mumbai, Shikhar Dhawan दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर वापसी करने के बाद लय हासिल करने में समय लगता है तो उनकी टीम गुरुवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग क्वालीफायर में इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी.

विज्ञापन

IPL 2020 Playoffs 2020 : दिल्ली कैपिटल्स (delhi capitals) के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कहा कि मुंबई इंडियन्स (mumbai indians) के कप्तान रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर वापसी करने के बाद लय हासिल करने में समय लगता है तो उनकी टीम गुरुवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग क्वालीफायर में इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी.

रोहित बायें पांव की हैमस्ट्रिंग के कारण दो सप्ताह तक नहीं खेल पाये. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वापसी की. धवन ने पहले क्वालीफायर की पूर्व संध्या पर कहा, रोहित बहुत अच्छा खिलाड़ी है और उसने बहुत अधिक मैच नहीं खेले हैं इसलिए मुझे उसकी लय के बारे में पता नहीं है. इसका मतलब है कि हम निश्चित तौर पर इसका फायदा उठा सकते हैं.

उन्होंने कहा, मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं लेकिन विरोधी टीम में होने के कारण हम इसका फायदा उठा सकते हैं और हम उसी हिसाब से अपनी रणनीति बनाएंगे. रोहित को चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुना गया है लेकिन लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम में उनके जोड़ीदार रहे धवन ने कहा कि वह आईपीएल की अपनी अच्छी फार्म को ऑस्ट्रेलिया में भी बरकरार रखना चाहेंगे.

Also Read: IPL 2020 : पंजाब की विदाई पर छलका प्रीति जिंटा का दर्द, लिखा भावुक मैसेज

आईपीएल में अब तक 14 पारियों में 525 रन बनाने वाले धवन ने कहा, एक बार जब आप अच्छा स्कोर बनाना शुरू कर देते हो तो अगली शृंखला में उस फार्म को जारी रखना चाहते हो. मुझे ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद है. वह क्रिकेट खेलने के लिये शानदार स्थान है. पिचें बहुत अच्छी होती है और मुझे उनकी गेंदबाजी खेलने में आनंद आता है.

उन्होंने कहा, यह विशेष शृंखला होगी क्योंकि भारतीय टीम लंबे समय बाद खेलेगी. मैं वहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं. धवन ने लगातार लचर प्रदर्शन कर रहे अपने सलामी जोड़ीदार पृथ्वी शॉ का पक्ष भी लिया. शॉ ने पिछले छह मैचों में 4,0, 0, 7, 10 और 9 रन बनाये. धवन ने कहा, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जबकि किसी की फार्म गड़बड़ायी है और ऐसा आखिरी बार भी नहीं होगा.

उसे शांतचित बने रहने की जरूरत है. ऐसा हर किसी के साथ होता है. वह अच्छी टाइमिंग से शॉट लगा रहा है. उसे सकारात्मक बने रहने और अपनी योग्यता पर विश्वास रखने की जरूरत है.

धवन से पूछा गया कि क्या यह उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ सत्र है, उन्होंने कहा, मैंने आईपीएल में पहली बार 500 रन नहीं बनाये हैं। मैं इससे पहले भी ऐसा कर चुका हूं. हां ऐसा पहली बार हुआ जबकि मैंने दो शतक लगाये और दो बार शून्य पर आउट हुआ. यह मेरे लिये नया है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola