ePaper
Live Updates

IPL 2020, MI vs KXIP : पंजाब ने सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस को हराया, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Updated at : 19 Oct 2020 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020, MI vs KXIP : पंजाब ने सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस को हराया, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Dubai: Kings XI Punjab player Mayank Agarwal plays a shot during the cricket match of IPL 2020 against Delhi Capitals, at Dubai International Cricket Stadium, Dubai, United Arab Emirates, Sunday, Sept. 20, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI20-09-2020_000256B)

IPL 2020 Live Score, Live Streaming, MI vs KXIP Live Cricket Score, Mumbai Indians vs Kings xi punjab, 36th Match, Live Cricket Score, Commentary आईपीएल 2020 के 36वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हराया. मुंबई ने दूसरे सुपर ओवर में पंजाब के सामने जीत के लिए 12 रन का लक्ष्य दिया था. जिसे क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने केवल 4 गेंदों में ही 15 रन बनाकर हासिल कर लिया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 176 रन बनाया था, जवाब में पंजाब की टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना पायी. इस तरह से मैच टाई पर खत्म हुआ. फिर पहला सुपर ओवर हुआ, जिसमें भी कोई नतीजा नहीं निकला. फिर आईपीएल इतिहास में पहले बार एक मुकाबले में दो सुपर ओवर फेंके गये. जिमें पंजाब ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

पंजाब का दूसरा सुपर ओवर, मुंबई को हराया

पंजाब की ओर से दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल आये. वहीं गेंदबाजी में मुंबई की ओर से बोल्ट आये.

पहली गेंद – पहली गेंद पर गेल ने जमाया छक्का.

दूसरी गेंद – गेल ने एक रन बनाया.

तीसरी गेंद – मयंक अग्रवाल ने चौका जमाया और स्कोर बराबरी पर लाया.

चौथी गेंद – मयंक अग्रवाल ने चौका जड़कर पंजाब को सुपर जीत दिलायी.

12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

मुंबई का दूसरा सुपर ओवर, पंजाब को दिया जीत के लिए 12 रन का लक्ष्य

मुंबई की ओर से दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या और पोलार्ड उतरे. पंजाब की ओर से गेंदबाजी में जॉर्डन आये. मुंबई ने पंजाब के सामने जीत के लिए 12 रन का लक्ष्य रखा.

पहली गेंद – पोलार्ड ने एक रन बनाया.

दूसरी गेंद – जॉर्डन ने वाइड गेंद फेंकी, फिर पांड्या ने एक रन बनाये.

तीसरी गेंद – पोलार्ड ने चौका जमाया.

चौथी गेंद – जॉर्डन ने एक और वाइड गेंद डाला. पोलार्ड ने एक रन बनाया. इस गेंद पर पांड्या रन आउट हुए.

पांचवीं गेंद – पोलार्ड ने कोई रन नहीं बनाया.

6ठी गेंद – पोलार्ड ने दो रन बनाये.

12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

पहले सुपर ओवर में भी पंजाब और मुंबई का स्कोर बराबर, एक और सुपर ओवर के लिए जाएगा मैच

पहले सुपर ओवर में भी पंजाब और मुंबई का स्कोर बराबरी पर खत्म हुआ. पंजाब ने मुंबई के सामने जीत के लिए 6 रन का लक्ष्य दिया था. लेकिन मुंबई की टीम केवल 5 रन ही बना पायी.

12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

मुंबई का पहला सुपर ओवर

सुपर ओवर में मुंबई की ओर से बल्लेबाजी के लिए आये रोहित शर्मा और डी कॉक आये. जबकि गेंदबाजी में पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी.

पहली गेंद – शमी की पहली गेंद पर डी कॉक ने एक रन बनाया.

दूसरी गेंद – रोहित शर्मा ने एक रन बनाये.

तीसरी गेंद – डी कॉक ने एक रन बनाये.

चौथी गेंद – शमी के इस गेंद पर रोहित शर्मा कोई रन नहीं बना पाये.

पांचवीं गेंद – रोहित शर्मा ने एक रन बनाया.

6ठी गेंद – इस गेंद पर एक रन बना और डी कॉक रन आउट हुए.

12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

पहले सुपर ओवर में पंजाब ने मुंबई को दिया 6 रन का लक्ष्य

सुपर ओवर में पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, पूरन और राहुल जोड़ी मैदान पर उतरी. गेंदबाजी में बुमराह आये.

पहली गेंद – केएल राहुल ने एक रन बनाया.

दूसरी गेंद – बुमराह ने पूरन को आउट किया.

तीसरी गेंद – राहुल ने एक रन बनाया.

चौथी गेंद – हुड्डा ने एक रन बनाया.

पांचवीं गेंद – केएल राहुल ने दो रन बनाये.

6ठी गेंद – केएल राहुल को बुमराह ने आउट किया.

12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

मुंबई और पंजाब का मैच टाई, फैसला सुपर ओवर से

आईपीएल 2020 के 36वें मैच में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें आमने-सामने हैं. मुंबई और पंजाब का मैच टाई पर खत्म हुआ है. मैच का फैसला सुपर ओवर से होगा. रविवार के दोनों मैच सुपर ओवर तक पहुंचा है. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 176 रन बनाया था, जवाब में पंजाब की टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना पायी. इस तरह से मैच टाई पर खत्म हुआ. आखिरी गेंद पर पंजाब को दो रन चाहिए थे, लेकिन दो रन लेने की कोशिश में जॉर्डन रन आउट हो गये.

12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

पंजाब को चौथा झटका, मैक्सवेल शून्य पर आउट

बुमराह और राहुल चाहर की घातक गेंदबाजी से पंजाब की टीम को चौथा झटका लगा है. मुंबई के लिए खतरा बनते जा रहे पूरन को बुमराह ने 24 रन पर चलता किया, फिर चाहर ने मैक्सवेल को शून्य पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया. पूरन ने 12 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और दो छक्के जमाये.

12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

पंजाब को दूसरा झटका, क्रिस गेल 24 रन पर आउट

पंजाब की टीम को दूसरा झटका गेल के रूप में लगा है. गेल को राहुल चाहर ने बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया. गेल ने 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 21 गेंदों में 24 रन बनाये.

12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

पंजाब को पहला झटका, मयंक 11 रन पर आउट

पंजाब की टीम को चौथे ओवर में बड़ा झटका लगा. बुमराह ने मयंक अग्रवाल को 11 रन पर बोल्ड किया. बुमराह ने अपना पहला ओवर में एक भी रन नहीं दिये और मयंक का विकेट भी चटकाया. पंजाब का स्कोर 5 ओवर में एक विकेट पर 40 रन है.

12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

शमी और अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी

पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की. शमी और अर्शदीप ने दो-दो विकेट चटकाये. जॉर्डन और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिये. पंजाब के गेंदबाजों ने 15 ओवर तक मुंबई को रनों के लिए तरसा दिया था. डी कॉक को छोड़कर कोई भी बल्लेबाजी खुल कर बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे थे. लेकिन आखिरी के 5 ओवर में नाइल और पोलार्ड ने पंजाब के गेंदबाजों की रंगत ही बिगाड़ दी.

12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

नाथन कूल्टर नाइल और पोलार्ड की तूफानी बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 5 ओवर में अंदर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन आउट होकर पवेलियन लौट गये. लेकिन डी कॉक की अर्धशकीय पारी ने टीम को मजबूती दी. लेकिन आखिरी कुछ ओवर में पोलार्ड और नाइल ने तूफानी पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. पोलार्ड 12 गेंदों में एक चौके और 4 छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद रहे. उनका साथ दे रहे नाइल ने भी 12 गेंदों में 4 चौके की मदद से नाबाद 24 रन बनाये. 7वें विकेट के लिए दोनों के बीच 21 गेंदों में 57 रनों की नाबाद साझेदारी निभायी.

12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

मुंबई ने पंजाब को दिया 177 रन का लक्ष्य

मुंबई ने टॉस जीत लिया है. डीकॉक के विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 177 रन का लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाया. डी कॉक ने 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 गेंदों में 53 रन बनाये.

12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

मुंबई को 6ठा झटका, डी कॉक अर्धशतक बनाकर आउट

मुंबई की टीम को 17वें ओवर में डी कॉक के रूप में 6ठा झटका लगा है. डी कॉक को जोर्डन ने आउट किया. आउट होने से पहले डी कॉक ने 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 गेंदों में 53 रन बनाये.

12:41 AM. 19 Oct 2012:41 AM. 19 Oct

मुंबई को 5वां झटका, हार्दिक पांड्या 8 रन पर आउट

मुंबई इंडियंस को 16वें ओवर में हार्दिक पांड्या के रूप में पांचवां झटका लगा. पांड्या 1 छक्के की मदद से 4 गेंदों में 8 रन बना पाये और मोहम्मद शमी के शिकार हुए.

8:23 PM. 18 Oct 208:23 PM. 18 Oct

मुंबई की बेहद खराब शुरुआत, टॉप के तीन बल्लेबाज आउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 5 ओवर के अंदर ही टॉप के तीन बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गये. रोहित शर्मा अर्शदीप की गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए. सूर्यकुमार यादव को शमी ने शून्य पर आउट किया. फिर ईशान किशन को अर्शदीप ने ही आउट किया. ईशान ने 7 रन बनाया.

7:08 PM. 18 Oct 207:08 PM. 18 Oct

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (सी), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

7:08 PM. 18 Oct 207:08 PM. 18 Oct

किंग्स इलेवन पंजाब प्लेइंग इलेवन

किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (w / c), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

7:08 PM. 18 Oct 207:08 PM. 18 Oct

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

मुंबई ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पंजाब की टीम पिछले मुकाबले में गेल के तूफान से धमाकेदार जीत दर्ज की थी, लेकिन आज उसे चार बार की चैंपियन टीम से जबरदस्त चुनौती मिलेगी.

7:08 PM. 18 Oct 207:08 PM. 18 Oct

पंजाब की सबसे बड़ी परेशानी उसकी गेंदबाजी

पंजाब की परेशानी उसकी गेंदबाजी है. मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया है. उसकी टीम कई विकल्प आजमाने के बावजूद सही संतुलन भी स्थापित नहीं कर पायी है.

7:08 PM. 18 Oct 207:08 PM. 18 Oct

गेल ने पंजाब पर फूंकी जान

वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज गेल की वापसी से टीम का उत्साह बढ़ा है. गेल ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करके 45 गेंदों पर 53 रन बनाये जिसमें पांच छक्के शामिल हैं. इससे पंजाब विराट कोहली की अगुवाई वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराने में सफल रहा था. ऐसे में गेल तथा बुमराह और बोल्ट के बीच द्वंद्व देखने लायक होगा. राहुल और अग्रवाल इन दोनों तेज गेंदबाजों का प्रभाव कम करके गेल के लिये अच्छा मंच तैयार कर सकते हैं.

7:08 PM. 18 Oct 207:08 PM. 18 Oct

राहुल और मयंक की विस्फोट बल्लेबाजी के बादजूद पंजाब अंक तालिका में सबसे लास्ट में

दूसरी तरफ किंग्स इलेवन पंजाब टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दो बल्लेबाजों कप्तान केएल राहुल (387 रन) और मयंक अग्रवाल (337 रन) के बावजूद अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है. पंजाब की समस्या यह है जब उसके बल्लेबाज चलते हैं तो गेंदबाज नहीं चलते.

7:08 PM. 18 Oct 207:08 PM. 18 Oct

मुंबई के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों शानदार फॉर्म में

मुंबई अपनी दमदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी से विरोधी टीमों की चुनौती से आसानी से पार पा रहा है. पिछले मैच में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी. अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज मुंबई के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा (251 रन) और उनके सलामी जोड़ीदार क्विंटन डिकॉक (269 रन) अच्छी लय में है जबकि मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव (243 रन) और इशान किशन (186 रन) भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट अभी आईपीएल की सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी के रूप में सामने आये हैं. उन्होंने आठ मैचों में 12-12 विकेट लिये हैं. स्पिन विभाग में युवा राहुल चाहर ने प्रभावशाली गेंदबाजी की है.

7:08 PM. 18 Oct 207:08 PM. 18 Oct

एक जीत और प्लेऑफ के बेहद करीब होगी मुंबई और एक हार से पंजाब दौड़ से बाहर

पंजाब की टीम के लिए आज करो या मरो वाला मुकाबला है. वहीं मुंबई की टीम केवल एक जीत से प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच जाएगा, जबकि पंजाब एक और हार से दौड़ से बाहर हो सकता है.

7:08 PM. 18 Oct 207:08 PM. 18 Oct

‘गेल तूफान’ से उत्साहित पंजाब

मुंबई इंडियन्स लगातार पांच मैचों में जीत से बेहद मजबूत नजर आ रहा है लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा क्योंकि क्रिस गेल की वापसी से उसके इस प्रतिद्वंद्वी में नया उत्साह जगा है.

6:48 PM. 18 Oct 206:48 PM. 18 Oct

मुंबई और पंजाब की के बीच महामुकाबला

आईपीएल 2020 के 36वें मैच में अब से कुछ देर बाद मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें आमने-सामने होंगी. पंजाब की टीम पिछले मुकाबले में गेल के तूफान से धमाकेदार जीत दर्ज की थी, लेकिन आज उसे चार बार की चैंपियन टीम से जबरदस्त चुनौती मिलेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola