Live Updates

IPL 2020, MI vs KKR : डी कॉक के तूफान में उड़ा केकेआर, मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

IPL 2020,MI vs KKR, Latest Update, Kolkata Knight Riders, Mumbai Indians, record, Indian Premier League 2020,ipl live score, playing 11 today match आईपीएल 2020 के 32 मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया. मुंबई ने केकेआर के लक्ष्य 148 रन को दो विकेट खोकर 16 ओवर और 5 गेंदों में 149 रन बनाकर हासिल कर लिया. मुंबई की जीत में डी कॉक की तूफानी पारी की बड़ी भूमिका रही. डी कॉक 44 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौके की मदद से 78 रन बनाकर नाबाद रहे. डी कॉक के साथ हार्दिक पांड्या 3 चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे.

विज्ञापन

केकेआर को हराकर मुंबई फिर से टॉप पर

केकेआर को हराकर मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट टेबल पर फिर से टॉप पर पहुंच गयी है. मुंबई के 8 मैचों में 6 जीत और दो हार के बाद 12 अंक हैं और नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली की टीम को पीछे छोड़कर फिर से टॉप पर कब्जा कर लिया. दिल्ली के भी 12 अंक हैं. वहीं मुंबई से हारकर केकेआर की टीम 8 अंक लेकर चौथे नंबर पर पहुंच गयी है.

मुंबई की शानदार शुरुआत, पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी

मुंबई इंडियंस की शुरुआज अच्छी रही. कप्तान रोहित शर्मा और डी कॉक ने विस्फोट बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी निभायी. मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप के लगा. रोहित जिस समय आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 94 रन था.

मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से रौंदा

आईपीएल 2020 के 32 मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया. मुंबई ने केकेआर के लक्ष्य 148 रन को दो विकेट खोकर 16 ओवर और 5 गेंदों में 149 रन बनाकर हासिल कर लिया. मुंबई की जीत में डी कॉक की तूफानी पारी की बड़ी भूमिका रही. डी कॉक 44 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौके की मदद से 78 रन बनाकर नाबाद रहे. डी कॉक के साथ हार्दिक पांड्या 3 चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौट.

मुंबई को दूसरा झटका, सूर्यकुमार 10 रन पर आउट

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव 1 चौके की मदद से 10 गेंदों में 10 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती के शिकार हुए. 12वें ओवर में मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 111 रन है. इस समय क्रीज पर डी कॉक और हार्दिक पांड्या हैं.

मुंबई इंडियंस को पहला झटका, रोहित शर्मा 35 रन पर आउट

मुंबई को 11वें ओवर में पहला झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा 36 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर शिवम मावी की गेंद पर कार्तिक के हाथों आउट हुए. रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आये हैं.

डी कॉक का तूफानी अर्धशतक

डी कॉक ने तूफानी पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 8 चौके और दो छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. डी कॉक का मौजूदा सीजन में तीसरा अर्धशतक है. डी कॉक ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. 9 ओवर में टीम का स्कोर बिना नुकसान के 83 रन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola