IPL 2020, KKR vs MI, Latest Update : रोहित शर्मा के तूफान में उड़ा केकेआर, मुंबई इंडियंस ने 49 रन से हराया
IPL 2020, KKR vs MI, latest update, KKR vs MI- Head-to-head record, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, कप्तान रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के पांचवें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 49 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड छक्कों की मदद से 80 रन बनाये. जिसमें उन्होंने 54 गेंदों का सामना किया और 3 चौके व 6 छक्के जमाये. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाया. जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 146 रन ही बना पायी.
मुंबई की घातक गेंदबाजी
विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया. बोल्ट ने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट चटकाये. उसी तरह पिटिनसन, बुमराह और राहुल चाहर ने भी दो-दो विकेट लिये. एक विकेट किरोन पोलार्ड ने लिये.
केकेआर की ओर से सबसे अधिक रन कप्तान कार्तिक ने बनाये
केकेआर की ओर से सबसे अधिक रन कप्तान दिनेश कार्तिक ने बनाये. उन्होंने 23 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाये. कार्तिक के अलावा नितीश राणा ने 18 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये. इसके बाद आज केकेआर के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया.
मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 49 रन से हराया
आईपीएल 2020 के पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 49 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है. टॉस हारकर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाया. जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 146 रन ही बना पायी.
केकेआर को 7वां झटका, निखिल नाइक 1 रन पर आउट
मुंबई इंडियंस के विशाल लक्ष्य 196 रन का का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को 7वां झटका लगा है. निखिल नाइक 1 रन बनाकर बोल्ट के शिकार हुए. इस समय केकेआर का स्कोर 17 ओवर में 7 विकेट पर 118 रन है.
केकेआर को 6ठा झटका, इयोन मोर्गन 16 रन पर आउट
मुंबई इंडियंस के विशाल लक्ष्य 196 रन का का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को 6ठा झटका लगा है. आंद्रे रसेल के बाद इयोन मोर्गन 16 रन बनाकर बुमराह के शिकार हुए. इस समय केकेआर का स्कोर 16 ओवर में 6 विकेट पर 102 रन है.
केकेआर को 5वां झटका, आंद्रे रसेल 11 रन बनाकर आउट
मुंबई इंडियंस के विशाल लक्ष्य 196 रन का का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को 5वां झटका लगा है. आंद्रे रसेल 11 रन बनाकर आउट हो गये. इस समय केकेआर का स्कोर 15 ओवर में 5 विकेट पर 100 रन है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए