Live Updates

IPL 2020, DC vs KXIP : धवन का शतक बेकार, पंजाब ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

Dubai: Kings XI Punjab batsman Nicholas Pooran plays a shot during the Indian Premier League (IPL) T20 cricket match against Delhi Capitals, at Dubai International Cricket Stadium in Dubai, Tuesday, Oct. 20, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI20-10-2020_000198B)

IPL 2020 Live Score, Live Streaming, dc vs kxip, Punjab vs Delhi, pitch report,head to head आईपीएल 2020 के 38वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया. धवन के रिकॉर्ड शतक के बावजूद दिल्ली मैच हार गयी. पंजाब की टीम ने दिल्ली के लक्ष्य 165 रन को 5 विकेट खोकर एक ओवर शेष रहते ही 167 बनाकर पूरा कर लिया. पंजाब के लिए विजयी शॉट जेम्स नीशम ने लगाया. नीशम ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाया.

विज्ञापन

पंजाब से हारकर भी दिल्ली टॉप पर

पंजाब से दुबई में करारी हार के बावजूद दिल्ली प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है. दिल्ली के 10 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंक हैं. दूसरे नंबर पर मुंबई की टीम है और सबसे आखिरी स्थान पर चेन्नई की टीम है.

दिल्ली को हराकर पंजाब ने लगायी प्वाइंट टेबल पर लंबी छलांग

दिल्ली को हराकर पंजाब की टीम प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए 5वें स्थान पर पहुंच गयी है. पंजाब की टीम ने लगातार 5 हार के बाद शानदार वापसी की और लगातार तीसरी जीत दर्ज की. 10 मैच में 4 जीत के बाद पंजाब के 8 अंक हो गये हैं. अभी किंग्स को 4 मैच और खेलने हैं. अगर सभी मैच में वो जीत दर्ज करती है, तो प्लेऑफ में पहुंचना तय हो जाएगा.

पंजाब ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया

आईपीएल 2020 के 38वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया. धवन के रिकॉर्ड शतक के बावजूद दिल्ली मैच हार गयी. पंजाब की टीम ने दिल्ली के लक्ष्य 165 रन को 5 विकेट खोकर एक ओवर शेष रहते ही 167 बनाकर पूरा कर लिया. पंजाब के लिए विजयी शॉट जेम्स नीशम ने लगाया. नीशम ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाया. पंजाब की ओर से निकोलस पूरन ने 28 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इसके अलावा क्रिस गेल ने 29, मैक्सवेल ने 32, केएल राहुल 15 और मयंक अग्रवाल केवल 5 रन बनाकर आउट हुए. हुड्डा 15 और नीशम 10 रन बनाकर नाबाद लौटे.

पंजाब को पांचवां झटका, मैक्सवेल 32 रन बनाकर आउट

पंजाब की टीम को पांचवां झटका मैक्सवेल के रूप में लगा. रबादा ने मैक्सवेल को 16वें ओवर में आउट किया. आउट होने से पहले मैक्सवेल ने 24 गेंदों में 3 चौके की मदद से 32 रन बनाये. टीम को ऐसे समय में झटका लगा जब मैक्सवेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और पंजाब जीत के बेहद करीब है. 16 ओवर में पंजाब का स्कोर 5 विकेट पर 148 रन है.

पंजाब को चौथा झटका, पूरन अर्धशतक बनाकर आउट

पंजाब को 13वें ओवर में बड़ा झटका लगा. पूरन जो शानदर बल्लेबाजी कर रहे थे, रबादा की गेंद पर आउट हुए. पूरन ने 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 28 गेंदों में 53 रन बनाया.

पंजाब को तीसरा झटका, गेल के बाद अग्रवाल भी आउट

पंजाब को तीसरा झटका लगा है. क्रिस गेल अश्विन की गेंद पर 29 रन पर बोल्ड आउट हुए. आउट होने से पहले गेल ने 13 गेंदों को सामना किया, जिसमें 3 चौके और दो छक्के लगाय. वहीं मयंक अग्रवाल 5 रन बनाकर रन आउट हुए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola