IPL 2020, CSK vs RR, : राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंदा, धौनी की टीम पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराया
Dubai: Chennai Super Kings players celebrate the wicket of Sunrisers Hyderabad batsman Manish Pandey during the Indian Premier League 2020 cricket match, at Dubai International Cricket Stadium, in Dubai, Tuesday, Oct. 13, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI13-10-2020_000232A)
IPL 2020 Live Score, Live Streaming, CSK vs RR Live Cricket Score, Chennai vs Rajasthan, 37th Match, Live Cricket Score आईपीएल 2020 के 37 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं. राजस्थान ने चेन्नई के 125 रन के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 17 ओवर और तीन गेंद में 126 रन बनाकर हासिल कर लिया. राजस्थान की जीत में बटलर और स्मिथ की भूमिका शानदार रही. बटलर 48 गेंदों में 7 चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन बनाये और आखिर तक आउट नहीं हुए. इसके अलावा कप्तान स्मिथ 34 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे.
चेन्नई का सभी विभागों में खराब प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान के खिलाफ सभी विभाग में खराब प्रदर्शन दिखाया. पहले बल्लेबाजों ने निराश किया और 20 ओवर में केवल 125 रन ही जोड़ पाये. फिर गेंदबाजों और फील्डरों ने टीम का बंटाधार कर दिया. हेजलवुड और दीवक चाहर ने कुछ अच्छी गेंदबाजी की और राजस्थान को तीन झटका दिया. चेन्नई ने इस मैच में भी कई रन खराब क्षेत्ररक्षण से दिये.
प्लेऑफ की दौड़ से चेन्नई लगभग बाहर
राजस्थान से हारकर चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है. अबतक चेन्नई के केवल 6 अंक हैं और उसे अब केवल 4 मैच खेलने हैं. अगर धौनी की टीम सभी मैच जीत भी जाती है, तो दूसरी टीम के प्रदर्शन का इंतजार करना होगा. 10 मैच में चेन्नई की टीम अब तक केवल 3 मैच ही जीत पायी है और 7 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान के खिलाफ मुकाबला हारकर चेन्नई एक बार फिर प्वाइंट टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गया है. जबकि चेन्नई को हराकर राजस्थान की टीम 5वें नंबर पर लंबी उछाल लगायी है.
राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंदा
आईपीएल 2020 के 37 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं. राजस्थान की जीत में बटलर और स्मिथ की भूमिका शानदार रही. बटलर 48 गेंदों में 7 चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन बनाये और आखिर तक आउट नहीं हुए. इसके अलावा कप्तान स्मिथ 34 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. स्मिथ और बटलर के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 98 रनों की साझेदारी बनी.
बटलर की विस्फोटक पारी, 37 गेंदों में जमाया अर्धशतक
बटलर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 15 ओवर में राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 108 रन है.
9 ओवर में राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 51 रन, स्मिथ-बटलर क्रीज पर जमे
राजस्थान रॉयल ने 9 ओवर में तीन विकेट खोकर 51 रन बना लिया है. क्रीज पर इस समय स्मिथ और बटलर जमे हुए हैं. चेन्नई की ओर से दीपक चाहर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाये, जबकि हेजलवुड ने 4 ओवर में 19 रन देकर केवल 1 विकेट लिये.
राजस्थान का स्कोर 7 ओवर में 40 रन
राजस्थान का स्कोर 7 ओवर में तीन विकेट पर 70 रन है. कप्तान स्मिथ और बटलर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. 7वें ओवर में धौनी ने जडेजा के रूप में स्पिनर का आक्रमण पर उतारा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए