ePaper

आईपीएल का फाइनल जीतने के बाद बोले रोहित शर्मा- जीत की जिद बनाये रखना जरूरी

Updated at : 11 Nov 2020 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
आईपीएल का फाइनल जीतने के बाद बोले रोहित शर्मा- जीत की जिद बनाये रखना जरूरी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जीत की आदत बनाये रखना महत्वपूर्ण था जिसमें उनकी टीम सफल रही. मुंबई ने मंगलवार को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Captitals) को पांच विकेट से हराकर पिछले आठ साल में पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता और रोहित ने कहा कि पूरे सत्र में वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं.

विज्ञापन

दुबई : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जीत की आदत बनाये रखना महत्वपूर्ण था जिसमें उनकी टीम सफल रही. मुंबई ने मंगलवार को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पिछले आठ साल में पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता और रोहित ने कहा कि पूरे सत्र में वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं.

रोहित ने कहा, ‘‘जिस तरह से पूरे सत्र में हमारी टीम ने प्रदर्शन किया उससे मैं बहुत खुश हूं. मैंने टूर्नामेंट के शुरू में कहा था कि हमें जीत की आदत बनाये रखने की जरूरत है. हम इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकते थे. हमने पहली गेंद से अपने प्रयास शुरू किये और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सहयोगी स्टाफ को भी बहुत श्रेय जाता है. ” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिए उचित संतुलन तलाशना था.

मैं उन कप्तानों में नहीं हूं जो खिलाड़ियों के पीछे पड़ा रहे. उनमें आत्मविश्वास भरना महत्वपूर्ण है. क्रुणाल, हार्दिक और पोलार्ड लंबे समय से अपनी भूमिका निभा रहे हैं और वे जानते हैं कि उन्हें क्या करना है. मुंबई इंडियन्स ने फाइनल में राहुल चाहर को अंतिम एकादश में नहीं रखा और रोहित ने इसे रणनीतिक फैसला बताया. उन्होंने कहा, ‘‘राहुल आज नहीं खेल पाया और ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी था कि वह यह समझे कि उसने कुछ गलत नहीं किया और यह रणनीतिक चाल थी.

हमने यह भी सुनिश्चित किया कि सूर्यकुमार यादव और इशान किशन पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलें.” रोहित को रन आउट होने से बचाने के लिए सूर्यकुमार ने अपना विकेट गंवाया, इस बारे में मुंबई के कप्तान ने कहा, ‘‘वह जिस तरह की फार्म में है मुझे उसके लिये अपना विकेट गंवाना चाहिए था. लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उसने बेहतरीन बल्लेबाजी की. ‘ मुंबई के कोच माहेला जयवर्धने ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों पर शुरू से किसी तरह का दबाव नहीं बनाया और उन्हें स्वच्छंद होकर खेलने की छूट दी.

Also Read: Dhanteras 2020 : धनतेरस पर सोना खरीदने वाले हैं ? ऐसे परखें शुद्धता…

जयवर्धने कहा, ‘‘हमने बहुत अच्छी तैयारियां की थी और हमने चीजों को अच्छी तरह से व्यवस्थित किया और यह सुनिश्चित किया कि खिलाड़ियों पर किसी तरह का दबाव नहीं बने. लंबे शॉट लगाना मुंबई के डीएनए में है. हमने इस बार संतुलन स्थापित करने की कोशिश की.” उन्होंने कहा, ‘‘मेरा काम खिलाड़ियों की मदद करने और उन्हें उनकी भूमिका समझाने की है. हमारी टीम में कई नेतृत्वकर्ता है और शानदार सहयोगी स्टाफ है जिन्होंने हर समय मदद की.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola