Hardik Pandya ने किया 3 घंटे अभ्यास, फिर भी नहीं हैं टीम के साथ; क्या MI से हो चुका है पैकअप
हार्दिक पांड्या अभ्यास करते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. पांड्या ने मुंबई में 3 घंटे अभ्यास किया. इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी भी की. हालांकि, इसके बाद भी वो टीम के साथ धर्मशाला रवाना नहीं हुए.
Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. पांच बार की चैंपियन टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और इस सीजन में पांड्या की कप्तानी में खेले गए 9 मैचों में से 7 में हार का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसे में सभी की नजरें पांड्या पर टिकी हुई है.
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हार्दिक पांड्या नेट्स में जमकर पसीना बहाते दिख रहे हैं. उन्होंने 3 घंटे बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया. पांड्या मुंबई के रिलायंस कॉपोरेट पार्क में ट्रेनिंग करते दिखे. कड़ी ट्रेनिंग के बाद भी वो टीम के साथ धर्मशाला के लिए रवाना नहीं हुए.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेंगे. उन्होंने टीम के साथ यात्रा नहीं की है. टीम मैनेजमेंट फिलहाल उनकी फिटनेस का आंकलन कर रहा है. कमर के दर्द के कारण हार्दिक पिछले दो मुकाबले में टीम से बाहर थे. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें नजरअंदाज कर रहा है. इसका मतलब साफ है कि अब हार्दिक का सफर मुंबई इंडियंस के साथ खत्म हो गया है.
आईपीएल 2026 में हार्दिक का खराब प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. हार्दिक पांड्या ने 8 मैचों में 20.85 की औसत से 146 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.44 का रहा. गेंदबाजी में भी उन्होंने सिर्फ 4 विकेट ही लेने में कामयाब रहे. इन आंकड़ों से साफ है कि हार्दिक न तो बल्ले से और न ही गेंद से प्रभाव डालने में सफल रहे.
यह भी पढ़ें: किस्मत हो तो सलिल अरोड़ा जैसी, विकेट पर बॉल लगने के बाद भी नहीं हुए आउट; देखें VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए