GT vs RCB, IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया, राहुल तेवतिया ने फिर मचाया धमाल
GT vs RCB, IPL 2022: टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस ने शनिवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया है. विराट कोहली के अर्धशतक पर राहुल तेवतिया की 43 रन की नाबाद पारी भारी पड़ी. तेवतिया ने हारे हुए मैच को गुजरात की झोली में डाल दिया.
गुजरात ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया
राहुल तेवतिया की 25 गेंद पर 43 रन की नाबाद पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया है. डेविड मिलर ने भी तेवतिया का भरपूर साथ दिया और आखिर तक टिककर 24 गेंद पर 39 रन की पारी खेली. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली और रजत पाटिदार के अर्धशतक से 170 का स्कोर किया. जवाब में गुजरात की टीम ने चार विकेट खोकर 19.3 ओवर में 174 रन बनाकर जीत दर्ज की.
साई सुदर्शन आउट, गुजरात को चौथा झटका
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी लड़खड़ा गयी है. साई सुदर्शन के रूप में टीम को चौथा झटका लगा है. सुदर्शन ने 14 गेंद पर 20 रन बनाए.
हार्दिक पांड्या आउट, गुजरात को तीसरा झटका
कप्तान हार्दिक पांड्या भी आउट हो गये हैं. गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका लगा है. हार्दिक ने पांच गेंद पर केवल तीन रन बनाए.
शुभमन गिल आउट, गुजरात को दूसरा झटका
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आउट हो गये हैं. गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा है. उन्होंने 28 गेंद पर 31 रन बनाए. गिल ने अपनी पारी में तीन चौका और एक छक्का लगाया. क्रीज पर इस समय साइ सुदर्शन और हार्दिक पांड्या की जोड़ी है.
गुजरात को पहला झटका, साहा आउट
गुजरात टाइटंस को पहला झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा आउट हो गये हैं. उन्होंने 22 गेंद पर 29 रन बनाएं. अपनी पारी में साहा ने चार चौके लगाए.
गुजरात की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाज शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों ने गुजरात को अच्छी शुरुआत दी है. गुजरात 6 ओवर की समाप्ति पर 47 रन पर पहुंच गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए