Live Updates

CSK vs GT, IPL 2022: डेविड मिलर की तूफानी पारी, गुजरात ने चेन्नई को 3 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

CSK vs GT, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 29वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन बनाया. जवाब में गुजरात की टीम ने 7 विकेट खोकर 19.5 ओवर में 170 रन बनाकर मुकाबले अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

डेविड मिलर की तूफानी पारी, गुजरात ने चेन्नई को 3 विकेट से हराया

डेविड मिलर के नाबाद 94 रनों की पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया. चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाया. जिसके जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में 170 रन बनाकर मैच जीत लिया. गुजरात की ओर से डेविड मिलर ने 51 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाये. जबकि कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने 21 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 रन की तूफानी पारी खेली. चेन्नई की ओर से ब्रावो ने 3 और तीक्षणा ने 2 विकेट चटकाये. जबकि एक विकेट मुकेश ने लिये. जोर्डन सबसे महंगे गेंदबाज बने. उन्होंने 3.5 ओवर में 58 रन दिये और एक भी विकेट नहीं लिया.

गुजरात को 7वां झटका, जोसेफ शून्य पर आउट

ब्रावो ने 19वें ओवर में दो विकेट चटकाकर गुजरात को 7वां झटका दिया. पहले राशिद खान को आउट किया. फिर अगली गेंद पर जोसेफ को शून्य पर पवेलियन भेज दिया.

गुजरात को 6ठा झटका, राशिद खान 40 रन बनाकर आउट

गुजरात को 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. राशिद खान 21 गेंदों में दो चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए. राशिद को ब्रावो ने आउट किया.

गुजरात को 5वां झटका, राहुल तेवतिया 6 रन बनाकर आउट

गुजरात को 13वें ओवर की चौथी गेंद पर 5वां झटका लगा. राहुल तेवतिया 14 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए. तेवतिया को ब्रावो ने जडेजा के हाथों कैच कराया.

मिलर की तूफानी पारी, 28 गेंदों में जमाया अर्धशतक

डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेलते हुए 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने रविंद्र जडेजा के ओवर में दो छक्के और एक चौका जमाया. गुजरात को स्कोर 12 में 87 रन हो चुका है.

गुजरात को चौथा झटका, साहा 11 रन बनाकर आउट

गुजरात टाइटंस को 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौथा झटका लगा. ऋद्धिमान साहा को कप्तान रविंद्र जडेजा ने 11 के स्कोर पर ऋतुराज के हाथों कैच कराया. साहा ने 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक भी बाउंड्री नहीं लगाया. गुजरात का स्कोर 8 ओवर में 4 विकेट पर 48 रन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola