ePaper

दिल्ली का IPL 2025 सफर समाप्त, कप्तान डुप्लेसी ने सीजन पर रखी बात, ऐसा रहा सभी 14 मैचों का हाल

Updated at : 25 May 2025 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
Delhi Capitals IPL 2025 Season.

Delhi Capitals IPL 2025 Season.

Delhi Capitals All 14 Match Result in IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 का अंत पंजाब किंग्स पर छह विकेट की जीत के साथ किया और सात जीत, छह हार व एक बेनतीजा मैच के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही. आखिरी मैच में समीर रिजवी ने 25 गेंदों में नाबाद 58 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को 207 रनों का लक्ष्य 19.3 ओवर में दिला दिया. कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने माना कि टीम में निरंतरता की कमी रही, जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी थी.

विज्ञापन

Delhi Capitals All 14 Match Result in IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का सफर पूरा हो गया. उसने अपने अंतिम मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को छह विकेट से हराया और सात जीत, छह हार और एक बेनतीजा मैच के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही. इस मुकाबले में समीर रिजवी ने शानदार मैच-विनिंग पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को 207 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को 19.3 ओवर में हासिल करने में मदद की. रिजवी की धमाकेदार पारी की बदौलत दिल्ली ने छह विकेट से रोमांचक जीत दिलाई. मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कार्यवाहक कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने स्वीकार किया कि भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का अंत जीत के साथ करना संतोषजनक रहा, लेकिन टीम का कुल प्रदर्शन उस निरंतरता से वंचित रहा जिसकी जरूरत टॉप-4 में पहुंचने के लिए होती है. 

दिल्ली कैपिटल्स के IPL 2025 सफर पर बोले डुप्लेसी

मैच के बाद डुप्लेसी ने टीम के प्रदर्शन पर ईमानदार प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा “सीजन का समापन जीत के साथ करना महत्वपूर्ण होता है. पांचवां स्थान हमारे सीजन का सही प्रतिबिंब है, लेकिन टॉप-4 में जगह बनाने के लिए हमें अधिक निरंतरता दिखानी होगी.” दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की शुरुआत मजबूत अंदाज में की थी और शुरुआती मैचों में चार जीत दर्ज की थीं. लेकिन बीच सीजन में टीम की रफ्तार धीमी पड़ गई और महत्वपूर्ण मुकाबलों में फॉर्म बरकरार रखने में नाकाम रही. डुप्लेसी ने कहा, “ये उन बड़ी पहेलियों में से एक है, आत्मविश्वास की कमी, फॉर्म का अभाव और बुनियादी चीजों में चूक इसका कारण रही.”

दक्षिण अफ्रीका के इस अनुभवी खिलाड़ी ने इस बात पर जोर दिया कि आईपीएल जैसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में मुकाबलों का फैसला बहुत बारीक अंतर से होता है. उन्होंने कहा, “जब आप अच्छा खेल रहे होते हैं, तो ये छोटे-छोटे अंतर आपके पक्ष में चले जाते हैं. हर बार बल्लेबाजी और गेंदबाजी में पांच-छह ओवर के ऐसे मौके आए जब हम चूक गए.” 

दिल्ली कैपिटल्स के IPL 2025 में सभी 14 मैचों का रिजल्ट

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का सफर ऐसा रहा. उसने शुरुआती मैचों में जीत दर्ज की, लेकिन आखिरी में मैच गंवाने शुरू किए. देखें सभी 14 मैचों का रिजल्ट-

मैच 4: 24 मार्च, विशाखापट्टनम
लखनऊ सुपर जायंट्स: 209/8 (20 ओवर)
दिल्ली कैपिटल्स: 211/9 (19.3 ओवर)
परिणाम: दिल्ली कैपिटल्स ने 1 विकेट से जीत दर्ज की

मैच 10: 30 मार्च, विशाखापट्टनम
सनराइजर्स हैदराबाद: 163 (18.4 ओवर)
दिल्ली कैपिटल्स: 166/3 (16 ओवर)
परिणाम: दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

मैच 17: 5 अप्रैल, चेन्नई
दिल्ली कैपिटल्स: 183/6 (20 ओवर)
चेन्नई सुपर किंग्स: 158/5 (20 ओवर)
परिणाम: दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रन से जीत दर्ज की

मैच 24: 10 अप्रैल, बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 163/7 (20 ओवर)
दिल्ली कैपिटल्स: 169/4 (17.5 ओवर)
परिणाम: दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की

मैच 29: 13 अप्रैल, दिल्ली
मुंबई इंडियंस: 205/5 (20 ओवर)
दिल्ली कैपिटल्स: 193 (19 ओवर)
परिणाम: मुंबई इंडियंस ने 12 रन से मैच जीता

मैच 32:16 अप्रैल, दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स: 188/5 (20 ओवर)
राजस्थान रॉयल्स: 188/4 (20 ओवर)
सुपर ओवर: दिल्ली 13/0, राजस्थान 11/2
परिणाम: दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की

मैच 35: 19 अप्रैल, अहमदाबाद
दिल्ली कैपिटल्स: 203/8 (20 ओवर)
गुजरात टाइटंस: 204/3 (19.2 ओवर)
परिणाम: गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से मैच जीता

मैच 40: 22 अप्रैल, लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स: 159/6 (20 ओवर)
दिल्ली कैपिटल्स: 161/2 (17.5 ओवर)
परिणाम: दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की

मैच 46: 27 अप्रैल, दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स: 162/8 (20 ओवर)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 165/4 (18.3 ओवर)
परिणाम: आरसीबी ने 6 विकेट से मैच जीता

मैच 48: 29 अप्रैल, दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स: 204/9 (20 ओवर)
दिल्ली कैपिटल्स: 190/9 (20 ओवर)
परिणाम: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 रन से मैच जीता

मैच 55: 5 मई, हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद: 133/7 (20 ओवर)
परिणाम: मैच बेनतीजा रहा

मैच 60: 18 मई, दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स: 199/3 (20 ओवर)
गुजरात टाइटंस: 205/0 (19 ओवर)
परिणाम: गुजरात टाइटंस ने 10 विकेट से मैच जीता

मैच 63: 21 मई, मुंबई
मुंबई इंडियंस: 180/5 (20 ओवर)
दिल्ली कैपिटल्स: 121 (18.2 ओवर)
परिणाम: मुंबई इंडियंस ने 59 रन से मैच जीता

मैच 66: 24 मई, जयपुर
पंजाब किंग्स: 206/8 (20 ओवर)
दिल्ली कैपिटल्स: 208/4 (19.3 ओवर)
परिणाम: दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से मैच जीता.

भारतीय टेस्ट टीम में RCB-KKR जीरो, 5 खिलाड़ी एक IPL 2025 टीम से, देखें; कौन-किस टीम का हिस्सा

हैरी ब्रूक ने लपका ‘सुपरमैन’ कैच, हैरान बेन स्टोक्स को नहीं हुआ यकीन, देखें वीडियो

‘पिछले 12-16 महीनों से…’, टेस्ट टीम में मौका मिलने के बाद भावुक हुए करुण नायर, रख दी दिल की सारी बात

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola