DC vs LSG, IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 रन से हराया, मोहसीन खान ने लिए 4 विकेट
DC vs LSG, IPL 2022: आज आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ. इस मुकाबले को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 रन से जीत लिया है. अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में मोहसिन खान ने चार विकेट चटकाए. वहीं बैट से केएल राहुल ने शानदार 77 रन बनाए.
6 रन से जीता लखनऊ सुपर जायंट्स
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह रन से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और दीपक हुड्डा के अर्धशतक से लखनऊ ने 195 रन बनाए. जवाब में दिल्ली की टीम सात विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी. मोहसीन खान ने चार विकेट चटकाए.
शार्दुल ठाकुर आउट, मोहसीन खान को चौथी सफलता
मोहसीन खान ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अब तक चार विकेट चटकाए हैं. उन्होंने शार्दुल ठाकुर के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को सातवां झटका दिया. दिल्ली को जीत के लिए अब भी 18 गेंद पर 46 रन की जरूरत है.
कप्तान ऋषभ पंत भी आउट, दिल्ली को पांच झटके
दिल्ली कैपिटल्स को एक-एक कर पांच झटके लग चुके हैं. कप्तान ऋषभ पंत भी 30 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम को जीत के लिए अब भी 36 गेंद पर 72 रन की जरूरत है. अक्षर पटेल और रॉवमेन पॉलेल क्रीज पर मौजूद हैं.
दिल्ली को दूसरा झटका, डेविड वॉर्नर आउट
डेविड वॉर्नर आउट हो गये हैं. दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लगा है. वॉर्नर चार गेंद पर तीन रन बनाए हैं. मोहसीन खान की गेंद पर आयुष बदोनी ने शानदार कैच पकड़ा है.
पृथ्वी शॉ आउट, दिल्ली को पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा है. पृथ्वी शॉ सात गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हो गये हैं. दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर गोवर्धन ने उनका कैच पकड़ा. पृथ्वी की जगह बल्लेबाजी करने मिशेल मार्स आए हैं.
लखनऊ ने दिल्ली को दिया 196 रन का लक्ष्य
लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया है. पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद दीपक हुड्डा और केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़े. आउट होने से पहले क्विंटन डिकॉक ने भी 23 रनों की पारी खेली. लखनऊ ने तीन विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 195 रन बनाए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए