संजू सैमसन को RR ने कैसे फंसाया जाल में, कप्तान रियान पराग ने खोला राज

संजू सैमसन हुए क्लीन बोल्ड
CSK vs RR: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने CSK के खिलाफ IPL 2026 के मुकाबले के दौरान संजू सैमसन को फंसाने की रणनीति का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे एक सोची-समझी गेंदबाजी रणनीति और फील्ड प्लेसमेंट ने सैमसन को गलती करने पर मजबूर कर दिया, जिसके चलते वह जल्दी आउट हो गए.
CSK vs RR: टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन IPL 2026 के अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू मैच में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए. उनका सामना एक ऐसी टीम से था, जिसके वह कभी कप्तान हुआ करते थे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी उनके बारे में शायद सब कुछ जानते हैं, इसलिए संजू को उनके पुराने टीम के साथियों ने तुरंत अपने जाल में फंसा लिया. गुवाहाटी में खेले गए सीजन के पहले मैच में संजू सैमसन जल्दी ही आउट हो गए और सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
टी20 वर्ल्ड कप में संजू ने की थी दमदार बैटिंग
विश्व कप की अपनी आखिरी तीन पारियों में कुल 275 रन बनाकर शानदार फॉर्म में चल रहे सैमसन के लिए, इस प्रकार आउट होना टीम के लिए भी नुकसानदेह साबित हुआ. पूरी टीम 227 रनों पर सिमट गई और आरआर ने 8 विकेट से, लगभग आठ ओवर शेष रहते जीत हासिल कर ली. सैमसन का विकेट गिरना महज़ संयोग नहीं था. यह सोच-समझकर लिया गया फैसला था. एक ऐसी रणनीति जो उनकी ताकत को नियंत्रित करने में पूरी तरह सफल रही.
रियान पराग ने सैमसन के लिए सेट की फील्डिंग
आरआर के कप्तान रियान पराग ने सैमसन के खिलाफ शुरुआती ओवरों में थोड़ी अजीब फील्डिंग सेट की, जिसमें थर्ड मैन रिंग में और एक डीप बैकवर्ड पॉइंट फील्डर रखा. उन्होंने इन दोनों पोजीशनों पर बेहद फुर्तीले रवींद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर को तैनात किया. आरआर की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, पराग ने कहा कि टीम जानती थी कि वह क्षेत्र सैमसन के लिए अपनी पारी की शुरुआत में रन बनाने का पसंदीदा क्षेत्र था और वे उसे वहां से आसानी से रन बनाने से रोकना चाहते थे.
संजू को बड़ा शॉट खेलने के लिए उकसाया
पराग ने कहा, ‘संजू के खिलाफ शुरुआती तीन या चार गेंदों पर हम कुछ करना चाहते थे. चीजें ठीक चल रही थीं, इसलिए हमने उसी के अनुसार आगे बढ़ने का फैसला किया. हम बस यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि वह अपनी पहली तीन से पांच गेंदें कहां खेलता है. हमने उसी के अनुसार फील्डरों को तैनात किया और उसे बेहतर शॉट खेलने या अलग तरह का शॉट खेलने के लिए उकसाया. हालांकि, यह एक तरह का जुआ ही था.’
बर्गन ने संजू को कर दिया बोल्ड
युवा कप्तान ने आगे कहा, ‘जिस शॉट पर वो आउट हुए, हम चाहते थे कि वे उस शॉर्ट बॉल को हिट करें, क्योंकि उन्हें शॉर्ट बॉल खेलना पसंद है. हम बल्लेबाजों के लिए निर्णय लेना थोड़ा मुश्किल बनाने की कोशिश करते हैं.हम बस कोशिश करते हैं और उसे अंजाम देते हैं. अगर यह सफल होता है, तो बहुत अच्छा लगता है. अगर यह सफल नहीं होता है तो नुकसान भी होता है.’ सैमसन के रुप में आरआर को उस समय पहली सफलता मिली, जब नंद्रे बर्गर ने उस समय सैमसन का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया, जब वह बड़ा शॉट लगाने का प्रयास कर रहे थे.
ये भी पढ़ें…
तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट
वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




