CSK vs GT IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराया, साहा ले जड़ा विजयी चौका
Mumbai: Mohammad Shami of Gujarat Titans bowls during T20 cricket match 62 of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15), between the Chennai Superkings and the Gujarat Titans, at the Wankhede Stadium in Mumbai, Sunday, May 15, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI05_15_2022_000133A)
CSK vs GT IPL 2022 आईपीएल 2022 के 62वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच हुआ. गुजरात टाइटंस ने सीएसके को सात विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 133 रन बनाये. बाद में 20वें ओवर की पहली गेंद पर गुजरात ने लक्ष्य हासिल कर लिया. साहा ने 67 रन की पारी खेली.
साहा के अर्धशतक से गुजरात ने सीएसके को हराया
ऋद्धिमान साहा के शानदार 67 रन की नाबाद पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया है. हार्दिक पांड्या की टीम ने इस सीजन में 10वीं जीत दर्ज की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 133 रन बनाये. गुजरात ने तीन विकेट के नुकसान पर 20वें ओवर की पहली गेंद पर जीत दर्ज कर ली.
ऋद्धिमान साहा का अर्धशतक
ऋद्धिमान साहा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. साहा ने 46 गेंद पर 53 रन बना लिये हैं. साहा अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं. साहा ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया है.
गुजरात को तीसरा झटका, हार्दिक पांड्या आउट
कप्तान हार्दिक पांड्या छह गेंद पर सात रन बनाकर आउट हो गये हैं. मथीसा पाथराना की गेंद पर शिवम दुबे ने उनका कैच पकड़ा.
मैथ्यू वेड आउट, गुजरात को दूसरा झटका
गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा है. मैथ्यू वेड 15 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मोईन अली की गेंद पर शिवम दुबे ने उनका कैच पकड़ा. एक फूल लेंथ डिलिवरी को वेड उठाकर मारना चाहते थे. बल्ला जमीन से टकरा गया और बाद में उनके हाथ से छूट भी गया. इस प्रकार एक आसान कैच शिवम दूबे के हाथ में पहुंच गया.
शुभमन गिल आउट, गुजरात को पहला झटका
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आउट हो गये हैं. उन्होंने 17 गेंद पर 18 रन बनाये. मथीसा पाथिराना ने गिल को एलबीडब्ल्यू आउट किया.
गुजरात की बल्लेबाजी शुरू, शुभमन गिल और साहा क्रीज पर
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर मौजूद हैं. गुजरात को जीत के लिए 20 ओवरों में 134 रनों की दरकार है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए