IPL 2022 CSK vs KKR: चेन्नई और कोलकाता का मुकाबला, कब और कहां देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2022 6:13 PM

विज्ञापन

आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जायेगा. 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच होगा. महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है. रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी गयी है. वहीं कोलकाता की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे.

विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां संस्करण शनिवार 26 मार्च से शुरू हो रहा है. टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले, सीएसके ने घोषणा की कि एमएस धोनी ने कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया है और सीजन के लिए रवींद्र जडेजा को अपने कप्तान के रूप में नामित किया है.

श्रेयस अय्यर करेंगे कोलकाता की कप्तानी

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास श्रेयस अय्यर के रूप में एक नया कप्तान भी होगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम टॉप पर आती है. महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद रवींद्र जडेजा पर बड़ी जिम्मेवारी होगी. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मैदान में मौजूद होंगे. ऐसे में रवींद्र जडेजा को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा.

Also Read: IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी और लीडरशिप के मायने, सीएसके और केकेआर के मैच से होगी आईपीएल की शुरुआत
कब और कहां खेला जायेगा मैच

सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2022 मैच कहां खेला जायेगा?

सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2022 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा.

सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2022 मैच कब खेला जायेगा?

सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2022 मैच शनिवार 26 मार्च को खेला जायेगा.

सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2022 मैच किस समय शुरू होगा?

सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2022 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग

कौन से टीवी चैनल सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2022 मैच का प्रसारण करेंगे?

सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2022 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2022 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2022 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola