ePaper

IPL 2023: अमित मिश्रा ने बनाया खास रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

Updated at : 02 May 2023 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: अमित मिश्रा ने बनाया खास रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

IPL 2023, लखनऊ सुपर जायंट्स के सीनियर स्पिनर अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं. सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में अमित मिश्रा ने यह उपलब्धि हासिल की.

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स के सीनियर स्पिनर अमित मिश्रा ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में इस 40 वर्षीय स्पिनर ने दो विकेट चटकाये. इसके साथ ही मिश्रा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वालों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं. उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है.

अमित मिश्रा ने चटकाये दो विकेट

अमित मिश्रा ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ स्पिन की अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 21 रन देकर दो विकेट चटकाये. उन्होंने सुयश प्रभुदेसाई और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के विकेट लिये. अब तक 160 मैचों में उन्होंने 23.75 की औसत और 7.34 की इकॉनमी रेट से 172 विकेट लिये हैं। आईपीएल में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े 5/17 हैं.

Also Read: LSG vs RCB, IPL 2023: आरसीबी ने एक लो स्कोरिंग मैच में केएल राहुल के लखनऊ को 18 रन से हराया
अमित मिश्रा ने अब तक लिये 172 विकेट

अमित मिश्रा आईपीएल 2023 में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने इस सीजन में अब तक छह मैचों में 18.16 की औसत और 7.26 की इकॉनमी रेट से छह विकेट चटकाये हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 2/21 है. आईपीएल इतिहास में शीर्ष पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में ड्वेन ब्रावो (183 विकेट), युजवेंद्र चहल (178 विकेट), अमित मिश्रा (172 विकेट), लसिथ मलिंगा (170 विकेट) और पीयूष चावला (170 विकेट) है.


आरसीबी ने लखनऊ को 18 रनों से हराया

मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 126 का छोटा स्कोर बनाया. लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों की दाद देनी होगी कि उन्होंने लखनऊ जैसी मजबूत टीम के सामने भी इस छोटे से स्कोर का बचाव कर लिया. आरसीबी यह मैच 18 रनों से जीता. कप्तान फाफ डु प्लेसिस (40 गेंदों में 44) और विराट कोहली (30 गेंदों में 31) के अलावा, आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज नहीं चला. लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाये. आरसीबी की ओर से जोस हेजलवुड और करण शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाये.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola