ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से निकला आईपीएल 2023 सीजन का 800वां छक्का, मुंबई के खिलाफ मैच में किया कमाल

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले में आईपीएल 2023 सीजन का 800वां छक्का लगा है. टूर्नामेंट का 800वां छक्का आरसीबी के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से आया. मैक्सवेल ने क्रिस जॉर्डन की गेंद पर यह छक्का जड़ा.
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजों ने इस सीजन का 800 छक्का जड़ दिया है. आरसीबी के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी की पारी के 11वें ओवर में इस सीजन का 800 छक्का जड़ा है. मैक्सवेल विराट कोहली और अनुज रावत के जल्दी आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आये और 25 गेंद पर ही अपना अर्धशतक पूरा किया.
ग्लेन मैक्सवेल ने क्रिस जॉर्डन की गेंद पर टूर्नामेंट के इस सीजन का 800वां छक्का जड़ा है. जॉर्डन 11वां ओवर फेंकने आये थे. उनकी पांचवीं गेंद पर यह छक्का लगा है. आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में मैक्सवेल दूसरे नंबर पर हैं. उनके बल्ले से अब तक 26 छक्के लग चुके हैं. नंबर एक पर उनके ही टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी हैं, जिन्होंने अब तक 31 छक्के लगाये हैं.
Also Read: विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने ग्लेन मैक्सवेल की शादी में पहना सिर्फ 11 हजार का चंदेरी सिल्क सूट
अपने होम ग्राउंड पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को पहले ही ओवर में विराट कोहली के रूप में बड़ा झटका लगा. कोहली एक रन के निजी स्कोर पर जेसन बेहरेनडोर्फ की गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन को कैच थमा बैठे. इससे एक गेंद पर डुप्लेसी को शून्य के स्कोर पर जीवनदान मिला था. उन्होंने 65 रनों की पारी खेली.
टीम के लिए पहला अर्धशतक ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा. मैक्सवेल ने 25 गेंद पर 50 रन पूरे किये और उसके बाद 68 रन बनाकर आउट हुए मैक्सवेल ने आज की अपनी पारी में 8 चौके और चार छक्के जड़े. मैक्सवेल और डुप्लेसी ने रनों की गति को भी बनाये रखा. इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 199 रन बनाये और मुंबई को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया. दिनेश कार्तिक ने भी 30 रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




