IPL 2022 Mega Auction: IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान, दीपक चाहर पर भी लगी बड़ी बोली
IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 को बेंगलुरु में हो रहा है. जिसमें पहले दिन का ऑक्शन खत्म हो चुका है. पहले दिन ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये खरीदा. ऑक्शन में 600 क्रिकेटर शामिल हो रहे हैं.
IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए. मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से लंबी होड़ के बाद 15 करोड़ 25 लाख रुपये में फिर खरीदा. ईशान का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था. विश्व कप 2011 में भारत की जीत के नायक रहे युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में खरीदा था.
पहले दिन का ऑक्शन खत्म
पहले दिन का ऑक्शन खत्म हो गया. जिसमें संदीप लामिछाने आखिरी खिलाड़ी रहे नीलामी में. लेकिन उन्हें किसी टीम ने बोली नहीं लगायी. उनका बेस प्राइस 40 लाख है.
आर साई किशोर को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा
आर साई किशोर को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा. आर साई किशोर पर मुंबई, चेन्नई, पंजाब, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगायी. आर साई किशोर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. किशोर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था.
श्रेयस गोपाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपये में खरीदा
श्रेयस गोपाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपये में खरीदा. इससे पहले गोपाल को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. गोपाल का बेस प्राइस 20 लाख रुपये
ईशान पोरेल को पंजाब किंग्स ने 25 लाख रुपये में खरीदा
ईशान पोरेल को पंजाब किंग्स ने 25 लाख रुपये में खरीदा. इससे पहले भी पोरेल पंजाब से ही खेल रहे थे. पंजाब ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 20 लाख था.
आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा
आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा. आवेश खान के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगायी. आवेश खान को दिल्ली कैपिटल्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा था. उनका बेस प्राइस 20 लाख था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए