ePaper

IPL2020 : कोरोना के कारण लग सकता है आईपीएल पर ग्रहण

Updated at : 07 Mar 2020 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
IPL2020 : कोरोना के कारण लग सकता है आईपीएल पर ग्रहण

IPL की शुरुआत मुंबई में 29 मार्च को मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगी.

विज्ञापन

नागपुर : महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को यहां कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इस बात की ‘चर्चा’ चल रही है कि क्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को स्थगित कर दिया जाना चाहिए.

ग्लैमर और चकाचौंध से भरे इस टी20 लीग की शुरुआत मुंबई में 29 मार्च को मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगी. टोपे ने कहा, जब लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं तो हमेशा इसके (संक्रामक रोगों का) फैलने का खतरा होता है.

इस तरह के आयोजन बाद में भी किये जा सकते हैं. ऐसे में हम चर्चा कर रहे हैं कि क्या आईपीएल को स्थगित किया जाए. महाराष्ट्र में हालांकि अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola