ePaper

IPL Auction 2023: ऑलराउंडर का तोड़ निकालना चाहेगी मुंबई इंडियंस, इन खिलाड़ियों को कर सकती है टारगेट

Updated at : 23 Dec 2022 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
IPL Auction 2023: ऑलराउंडर का तोड़ निकालना चाहेगी मुंबई इंडियंस, इन खिलाड़ियों को कर सकती है टारगेट

Mumbai: Tymal Mills of Mumbai Indians celebrates the wicket of Rishabh Pant of Delhi Capitals, during the second T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15) between the Delhi Capitals and the Mumbai Indians, at the Brabourne Stadium(CCI), in Mumbai, Sunday, March 27, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI03_27_2022_000166B)

IPL Auction 2023 Mumbai Indians: आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी. मुंबई इंडियंस ने इस ऑक्शन के लिए खास तैयारी कर की है. मुंबई की टीम इस नीलामी में अपनी टीम के लिए नया पोलार्ड तलाश करेगी.

विज्ञापन
undefined

IPL Auction 2023 Mumbai Indians: आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में आज 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. इस ऑक्शन में आईपीएल की सभी 10 टीमें कई अनुभवी के साथ-साथ नये खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. इस निलामी के लिए 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. वहीं इस ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की नजरे एक धाकड़ ऑलराउंडर पर होगी. टीम फॉर्म में चले रहे खिलाड़ियों पर बड़े दांव लगा सकती है.

undefined

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के लिए जहां रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, स्टन स्टब्स और ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, आर्चर और बेहरडॉर्फ को रीटेन किया था. जबकि टीम ने कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धि, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स जैसे अच्छे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था.

undefined

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस के पर्स में अभी 20.55 करोड़ रुपये हैं और उसके पास कुल 9 स्लॉट उपलब्ध हैं. मुंबई की टीम 3 विदेशी और 6 भारतीय खिलाड़ियों को खरीद सकती है. मुंबई की नजरे एक बड़े ऑलराउंडर पर होगी जो की कीरोन पोलार्ड की कमी को पूरा कर सके.

Also Read: IPL Auction 2023: चेन्नई सुपर किंग्स इन खिलाड़ियों पर लगा सकती है बड़े दांव, जानिए CSK के पास कितना पर्स
undefined

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स किरोन पोलार्ड की जगह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे फिट खिलाड़ी नजर आते हैं. स्टोक्स पोलार्ड की तरह ही टीम के जरूरत के अनुसार गेंद से भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. वहीं वह बल्ले से क्या कर सकते हैं यह पूरी दुनिया देख चुकी है. ऐसे में बेन स्टोक्स पर मुंबई बड़ा दांव लगाकर उन्हें पोलार्ड का रिप्लेसमेंट बना सकती है.

undefined

स्टोक्स के अलावा मुंबई ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर बड़ा दांव लगाकर उन्हें पोलार्ड का एक अच्छा रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल कर सकती है. ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के काफी प्रतिभाशाली युवा आलराउंडर हैं. वह तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी धमाका कर सकते हैं. वह जरूरत पड़ने पर टीम के लिए तूफानी अंदाज में खेल सकते हैं. ऐसे में ग्रीन को अपने खेमे में शामिल करने के लिए मुंबई बड़ी बोली लगा सकती है.

undefined

इंग्लैंड के हरफनमौला सैम कुर्रन मुंम्बई के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. सैम धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया. सिर्फ 24 साल के कुरेन इंग्लैंड के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे. इस वैश्विक टूर्नामेंट में उन्होंने छह मैच में 13 विकेट चटकाये थे. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. इसके साथ ही यह निचले क्रम में पावर हिटिंग भी करते हैं.

undefined

मुंबई इंडियंस को एक ऐसे ऑलराउंडर की तलाश है जो सातवें नंबर पर धुआंधार बैटिंग कर सके. इसलिए मुंबई भी सिकंदर रजा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए जोर लगा सकती है. दरअसल, रजा के पास क्रिकेट का लंबा अनुभव है और वह अपनी तूफानी बैटिंग से किसी भी टीम के गेंदबाजी आक्रमण के परखच्चे उड़ा सकते हैं. ऐसे में रजा मुंबई के लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं.

Also Read: IPL Auction 2023 Live: रेहान अहमद का चौकाने वाला फैसला, आईपीएल ऑक्शन से वापस लिया नाम
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola