भारत में नहीं खेला जाएगा IPL 2024! जानिए इसके पीछे की वजह

Updated at : 30 Jul 2023 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में नहीं खेला जाएगा IPL 2024! जानिए इसके पीछे की वजह

IPL 2024: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, आईपीएल 2024 का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड तय समय से पहले या भारत से बाहर करवा सकता है.

विज्ञापन
undefined

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, आईपीएल 2024 का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड तय समय से पहले करवा सकता है. वहीं इस ग्रैंड लीग को भारत के बाहर विदेश में भी कराने की चर्चाएं जारी है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसके पीछे का कारण लोकसभा 2024 चुनाव है. हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान बोर्ड की ओऱ से नहीं दिया गया है.

undefined

आजतक की न्यूज वेबसाइट के अनुसार बीसीसीआई आईपीएल 2024 को जल्दी आयोजित करवा सकता है. इसके लिए जल्द ही विंडो की तलाश शुरू की जा सकती है. आईपीएल के प्रभावित होने की वजह लोकसभा चुनाव है.

undefined

ऐसे में आईपीएल 2024 का आयोजन मार्च में हो सकता वहीं इस लीग का फाइनल मुकाबला मई के पहले या दूसरे हफ्ते में रखा जा सकता है. अगर विंडो नहीं मिलती है तो आईपीएल का आयोजन भारत के बाहर करवाया जा सकता है.

undefined

आईपीएल के अगले सीजन को जल्दी करवाने के साथ-साथ विदेश में भी आयोजन की संभावना बन रही है. हालांकि प्राथमिकता भारत को ही दी जाएगी. हालांकि अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का पूरा फोकस वर्ल्ड कप 2023 पर है.

undefined

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2009 में आईपीएल का आयोजन लोकसभा चुवाव की वजह से दक्षिण अफ्रीका में किया गया था. इसके अलावा 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भी इस ग्रैंड लीग के कुछ मैचों का आयोजन यूएई में हुआ था.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola