IPL 2023: MS धोनी की जगह ये खिलाड़ी बन सकता है CSK का अगला कप्तान, कोच ने दिया बड़ा बयान

चेन्नई सुपरकिंग्स के वर्तमान बैटिंग कोच माइकल हसी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ में अच्छे लीडर के गुण बताते हुए कहा कि वह धोनी की जगह ले सकते हैं. वहीं कयास लग रहे हैं कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल भी हो सकता है.
CSK Captain IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की उम्र के साथ उनके आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 41 वर्षीय धोनी का यह आखिरी आईपीएल भी हो सकता है. हालांकि, धोनी आईपीएल के अगले सीजन में सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं सीएसके एक नए कप्तान की तालाश में हैं. इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और सुपरकिंग्स के वर्तमान कोच माइकल हसी ने इसको लेकर एक बड़ा बयान दिया है.
दरअसल, माइकल हसी ने ऋतुराज गायकवाड़ में अच्छे लीडर के गुण बताते हुए कहा कि वह धोनी की जगह ले सकते हैं. इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में हसी ने ‘ऋतुराज की तारीफ करते हुए कहा कि वह भी धोनी की तरह शांत स्वाभाव के हैं और दबाव वाली स्थिति को भी बेहतर ढंग से संभालते हैं. उनके पास टीम को लीड करने का अच्छा गुण है. वह ऐसी चीजों को भी पकड़ लेते हैं, जो अन्य प्लेयर्स नहीं देख पाते. उनमे अच्छे कप्तान होने के गुण है.’
Also Read: IPL 2023 New Rule: आईपीएल में भी फुटबॉल जैसा नियम, अब बल्लेबाज आउट होने के बाद भी दोबारा कर सकेगा बैटिंग
आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ का विजय हजारे में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने फाइनल, सेमीफाइनल, क्वार्टर फाइनल में शतक जड़ा. अपने प्रदर्शन से छाए ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान बन सकते हैं. ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टीम के बैटिंग कोच ने ऋतुराज गायकवाड़ की लीडरशिप क्वालिटी की तारीफ की, उन्हें धोनी के स्थान पर कप्तानी लेने के लिए उपयुक्त बताया.
एमएस धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की कल्पना भी नहीं कोई कर सकता. ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने आईपीएल के चार खिताब जीते और 12 सीजन में 9 बार फाइनल का सफर तय किया. बता दें कि पिछले सीजन में सीएसके ने रविन्द्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन लगातार हार के कारण उन्होंने टूर्नामेंट के बीच ही कप्तानी छोड़ी दी, जिसके बाद फिर से धोनी को कप्तान बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




