IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, वॉर्नर की कप्तानी में 1 अप्रैल को खेलेगी अपना पहला मैच

Updated at : 20 Mar 2023 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, वॉर्नर की कप्तानी में 1 अप्रैल को खेलेगी 
अपना पहला मैच

Delhi Capitals New Jersey: दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में आईपीएल के आगामी सीजन के लिए डेविड वॉर्नर को अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था. वहीं, अब दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम की नई जर्सी से भी पर्दा उठा दिया है.

विज्ञापन

IPL 2023, Delhi Capitals New Jersey: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है. इस सीजन का पहला मुकाबला गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा. वहीं, आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी है. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम की नई जर्सी की तस्वीर शेयर की है. बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आगामी सीजन में अपनी अभियान की शुरुआत लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 1 अप्रैल से होने वाले मुकाबले के साथ करेगी.

“ये है नई दिल्ली की नई जर्सी”

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में, डेविड वार्नर को आईपीएल 2023 सीजन के लिए टीम की कप्तानी सौंपी है. वार्नर के साथ अक्षर पटेल को उप-कप्तान नियुक्त किया गया. वहीं, अब दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम की नयी जर्सी से पर्दा उठा दिया है. फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर नयी जर्सी की तस्वीर शेयर कर लिखा, “ये है नई दिल्ली की नई जर्सी”. इस तस्वीर में टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ अक्षर पटेल और पृथ्वी शॉ नई जर्सी को पहने हुए नजर आए.


आईपीएल 2023 में दिल्ली का शेड्यूल

1 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

4 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली (शाम साढ़े 7 बजे)

8 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुवाहाटी (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

11 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली (शाम साढ़े 7 बजे से)

15 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु (भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे)

20 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे)

24 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद (शाम साढ़े 7 बजे)

29 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे)

2 मई- गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद (शाम साढ़े 7 बजे)

6 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली (शाम साढ़े 7 बजे से)

10 मई- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई (शाम साढ़े 7 बजे से)

13 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, दिल्ली (शाम साढ़े 7 बजे से)

17 मई- पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला (शाम साढ़े 7 बजे से)

20 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली (भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे)

दिल्ली कैपिटल टीम स्क्वॉड

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नार्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी , मुस्तफिजुर रहमान , अमन खान, कुलदीप यादव , प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा , फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे , रिले रोसौव.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola