ePaper

IPL 2021: राजस्थान की जीत के बावजूद कप्तान संजू सैमसन को मिली बड़ी सजा, भरना होगा 12 लाख का जुर्माना

Updated at : 22 Sep 2021 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021: राजस्थान की जीत के बावजूद कप्तान संजू सैमसन को मिली बड़ी सजा, भरना होगा 12 लाख का जुर्माना

IPL 2021, PBKS vs RR: पंजाब की टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 183 रन ही बना पाई. अंतिम गेंद पर जीत के लिए पंजाब को तीन रन की जरूरत थी, लेकिन फाबियन एलेन कोई रन ही बना सके.

विज्ञापन

IPL 2021, PBKS vs RR: युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अंतिम ओवर में सिर्फ एक रन देकर दो विकेट लिये, जिससे राजस्थान रॉयल्स ने रोमांच जीत दर्ज की. राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को दो रन से हराकर तहलका मचा दिया. आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर केवल 183 रन ही बना पायी. पूरन और ऐडन मार्कराम ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़ पंजाब को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन मैच उनके हाथ से आखिरी गेंद पर निकल गया. वहीं इस जीत के बाद भी राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को बड़ी सजी मिली है.

राजस्थान रॉयल्स की टीम को जीत के बावजूद बड़ी सजा मिली. टीम के कप्तान संजू सैमसन पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है. आईपीएल मैनेजमेंट ने मैच खत्म होने के बाद इस बारे में जानकारी दी कि तय समय में ओवर पूरा न करने कारण राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. बता दें कि इस जीत के साथ राजस्थान की टीम लीग के दूसरे फेज की शुरूआत जीत के साथ की है. वहीं केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स कुल 9 मैचों में सीजन का अपना छठा मैच हार गई.

Also Read: IPL 2021: राजस्थान के इस ‘बाजीगर’ ने 6 गेंदों में पलटा मैच, पंजाब के जबड़े से छीनी जीत

वहीं मैच की बात करे तो रॉयल्स ने युवा बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल (36 गेंद में 49 रन, दो छक्के, छह चौके) और महिपाल लोमरोर (17 गेंद में 43 रन, चार छक्के, दो चौके) की तेजतर्रार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 185 रन बनाये थे. रॉयल्स की टीम एक समय 200 से ऊपर का स्कोर खड़ा करने की स्थिति में दिख रही थी , लेकिन करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले अर्शदीप सिंह (32 रन पर पांच विकेट) और मोहम्मद शमी (21 रन पर तीन विकेट) ने डेथ ओवरों में पंजाब किंग्स को शानदार वापसी दिलायी. रॉयल्स की टीम अंतिम चार ओवर में 21 रन ही बना सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola