ePaper

IPL 2021: रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, चौथे स्थान के लिए इन चार टीमों के बीच लड़ाई हुई और तेज

Updated at : 03 Oct 2021 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021: रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, चौथे स्थान के लिए इन चार टीमों के बीच लड़ाई हुई और तेज

Chennai: Prasidh Krishna of Kolkata Knight Riders celebrates the wicket of David Warner Captain of Sunrisers Hyderabad during match 3 of the Indian Premier League 2021 between Sunrisers Hyderabad and Kolkata Knight Rides, at the M. A. Chidambaram Stadium in Chennai, Sunday, April 11, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI04_11_2021_000205B)

IPL 2021: चौथे स्पॉट के लिए चार टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. मुंबई इंडियंस हालांकि खराब नेट रन रेट की वजह से पिछड़ती नज़र आ रही है.

विज्ञापन

IPL 2021 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और इसी के साथ प्लेऑफ की जंग भी और रोमांचक होते जी रही है. शनिवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा.इतना ही नहीं राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की इस जीत से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

undefined

जीत का मतलब है कि राजस्थान के अब 12 मैचों में दस अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर पहुंच गई है. पंजाब किंग्स को केकेआर (kolkata knight riders) के साथ अभी एक मैच खेलना है इसका मतलब है कि इन दोनों में से कोई एक टीम ही प्लेऑफ में पहुंच सकती है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है. 12 मैच खेलने के बाद मुंबई का स्कोर 10 है और वह प्वाइंट टेबल में सातवें स्थान पर हैं.

Also Read: IPL 2021: राहुल- धवन को पछाड़ते हुए नंबर-1 की कुर्सी हथिया ले गया धोनी का ये धुरंधर थे स्थान के लिए इन चार टीमों के बीच जंग
  • चाहिए सिर्फ एक जीत : कोहली की टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने के दावेदार में सबसे अागे है. बेंगलुरु का मुकाबला पंजाब से, हैदराबाद और दिल्ली से बचा है. एक भी मैच जीतने में सफल रही, तो प्लेऑफ में जगह बना लेगी.

  • जीतने होंगे दोनों मैच: पंजाब किंग्स के दो मैच बचे हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे और दुआ करनी होगी कि केकेआर और मुंबई अपना एक मैच गंवा दे. पंजाब का मैच बेंगलुरु और चेन्नई से हैं.

  • राजस्थान व हैदराबाद हराना ही होगा : चौथे स्थान पर जगह बनाने के लिए मुंबई को राजस्थान और हैदराबाद को हराना होगा. हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गया है. पंजाब और केकेआर के एक मैच हारने पर ही मुंबई अंतिम चार में जगह बनायेगी.

  • करो या मरो की स्थिति : कोलकाता नाइट राइडर्स भी प्ले ऑफ का दावेदार है, लेकिन इसे भी अपना सभी मैच जीतने होंगे. एक मैच हारने पर भी केकेआर बाहर हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola