IPL 2021, MI vs RR : डी कॉक की विस्फोटक पारी, मुंबई ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया
New Delhi: Quinton de Kock of Mumbai Indians plays a shot during match 24 of the Indian Premier League between the Mumbai Indians and the Rajasthan Royals, held at the Arun Jaitley Stadium, in New Delhi, Thursday, April 29, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI04_29_2021_000176A)
VIVO IPL 2021 MI vs RR match review : आईपीएल के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 7 विकेट से हरा दिया. राजस्थान के 171 रन के जवाब में मुंबई ने 3 विकेट खोकर 18 ओवर और तीन गेंद में 172 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. मुंबई की ओर से डी कॉक ने 70 रनों की नाबाद पारी खेली. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बनाये थे. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
लगातार दो हार के बाद मुंबई ने चखा जीत का स्वाद
मुंबई इंडियंस की टीम ने लगातार दो हार के बाद जीत का स्वाद चखा है. दिल्ली ने 6 विकेट से, तो पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हराया था. तीसरी जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में 6 अंक लेकर चौथे स्थान पर.
राजस्थान की ओर से मोरिस ने चटकाये दो विकेट
राजस्थान की ओर से क्रिस मोरिस ने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिये. जबकि मुस्तफिजुर रहमान ने 3.3 ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिये.
ऐसी रही मुंबई की बल्लेबाजी
राजस्थान के 171 रन के जवाब में मुंबई की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन रोहित और डी कॉक की जोड़ी अधिक देर तक क्रीज पर जम नहीं पायी और 14 रन बनाकर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आउट हो गये. उसके बाद सूर्यकुमार यादव भी 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. क्रुणाल पांड्या ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन 26 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हो गये. उसके बाद डी कॉक और पोलार्ड ने मुंबई को जीत की मंजील तक पहुंचाया. पोलार्ड 8 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर नाबाद लौटे.
डी कॉक की विस्फोटक पारी, मुंबई ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया
आईपीएल के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 7 विकेट से हरा दिया. राजस्थान के 171 रन के जवाब में मुंबई ने 3 विकेट खोकर 18 ओवर और तीन गेंद में 172 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. मुंबई की ओर से डी कॉक ने 70 रनों की नाबाद पारी खेली. डी कॉक ने 50 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और दो छक्के जमाये.
डी कॉक का तूफानी अर्धशतक
मुंबई के सलामी बल्लेबाजी डी कॉक ने शानदार अर्धशतक जमाया है. उन्होंने अबतक 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 44 गेंदों में 61 रन बनाये हैं. क्रुनाल पांड्या 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
मुंबई को दूसरा झटका, सूर्यकुमार यादव 16 रन बनाकर आउट
क्रिस मोरिस ने घातक गेंदबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव को अपना दूसरा शिकार बनाया. सूर्यकुमार ने 10 गेंदों में 3 चौके की मदद से 16 रन बनाये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए