IPL 2021, CSK vs KKR: जीत की हैट्रिक लगाने के बाद उछल पड़े चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी, ऐसे मनाया जश्न, देखें VIDEO

Mumbai: Deepak Chahar of Chennai Super Kings celebrates after takes a wicket of Eoin Morgan of Kolkata Knight Riders during match 15 of the Indian Premier League 2021 between the Kolkata Knight Riders and the Chennai Super Kings at Wankhede Stadium Mumbai, Wednesday, April 21, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL) (PTI04_21_2021_000289B)
IPL 2021, CSK vs KKR: कोलकाता पर जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में सीएसके प्वॉइंट टेबल पर टॉप पहुंच चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को आइपीएल में लगातार तीसरी जीत दर्ज की.
IPL 2021, CSK vs KKR: आईपीएल 2021 के 15वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से हरा दिया. इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 14वें सीजन में कोलकाता को हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी है. पहले बल्लेबाजी करने आयी धौनी की सेना ने तीन विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसे जवाब में कोलकाता की टीम 202 रन ही बना पायी. फाफ डुप्लेसी और रुतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारियों के बाद दीपक चाहर की शानदार गेंदबाजी के बदौतल चेन्नई ने जीत हासिल की.
An absolute thriller here at The Wankhede as @ChennaiIPL clinch the game by 18 runs.
Scorecard – https://t.co/jhuUwnRXgL #VIVOIPL #KKRvCSK pic.twitter.com/vf9MfM4phz
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2021
बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में हराते ही जमकर जीत का जश्न मनाया.केकेआर के खिलाफ जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में सीएसके प्वॉइंट टेबल पर टॉप पहुंच चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को आइपीएल में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद उसने पंजाब किंग्स को छह विकेट से, राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से और कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हराया.
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने आयी चेन्नई की टीम ने शानदार खेल दिखाया. चेन्नई ने डुप्लेसी के नाबाद 95 रन और गायकवाड़ के 64 रन से तीन विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं चेन्नई से मिले 221 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत बहुत खराब रही. 31 रन तक के स्कोर पर कप्तान ऑएन मॉर्गन सहित पांच खिलाड़ी आउट हो गए. कोलकाता नाइट राइडर्स पैट कमिंस नाबाद 66 रन (34 गेंद, चार चौके, छह छक्के), आंद्रे रसेल की 54 रन (22 गेंद, तीन चौके और छह छक्के) की ताबड़तोड़ और दिनेश कार्तिक (40 रन, 24 गेंद, चार चौके, दो छक्के) की पारियों के बदौलत 202 रन ही बना पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




