ePaper

IPL 2021: जारी हुआ आईपीएल का शेड्यूल, जानें एम एस धौनी की चेन्नई सुपरकिंग्स कब-कब और कहां खेलेगी मैच

Updated at : 07 Mar 2021 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021: जारी हुआ आईपीएल का शेड्यूल, जानें एम एस धौनी की चेन्नई सुपरकिंग्स कब-कब और कहां खेलेगी मैच

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) टी-20 टूर्नामेंट के 14वें सत्र का आगाज नौ अप्रैल से शुरू होने वाला है. पहला मैच गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होगा. आईपीएल 2021 का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी हो गया है. मुंबई की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और बेंगलोर की कप्तानी विराट कोहली (Virat Kohli) कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) इस बार भी चेन्नई सुपरकिंग्स की अगवानी कर रहे हैं. धौनी के फैंस यह जानने को बेताब हैं कि चेन्नई अपना मैच किस-किस ग्राउंड में खेलेगी. यहां विस्तार से जानें...

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) टी-20 टूर्नामेंट के 14वें सत्र का आगाज नौ अप्रैल से शुरू होने वाला है. पहला मैच गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होगा. आईपीएल 2021 का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी हो गया है. मुंबई की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और बेंगलोर की कप्तानी विराट कोहली (Virat Kohli) कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) इस बार भी चेन्नई सुपरकिंग्स की अगवानी कर रहे हैं. धौनी के फैंस यह जानने को बेताब हैं कि चेन्नई अपना मैच किस-किस ग्राउंड में खेलेगी. यहां विस्तार से जानें…

धौनी की चेन्नई सुपरकिंग्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा. यह मुकाबला 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे मुंबई में खेला जायेगा. आईपीएल के 56 मैच मुंबई के अलावे चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता में खेला जायेगा. अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 मैच खेले जायेंगे जबकि बाकि जगहों पर 10-10 मैच खेला जायेगा.

चेन्नई का पूरा शेड्यूल

10 अप्रैल – शाम 7:30 बजे – मुंबई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स.

16 अप्रैल – शाम 7:30 बजे – मुंबई – पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स.

19 अप्रैल – शाम 7:30 बजे – मुंबई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स.

21 अप्रैल – शाम 7:30 बजे – मुंबई – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स.

25 अप्रैल – दोपहर 3:30 बजे – मुंबई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर.

Also Read: IPL 2021 : आईपीएल-14 के पहले मुकाबले में मुंबई और आरसीबी के बीच होगी भिड़ंत, जानें मैच का टाइम-टेबल

28 अप्रैल – शाम 7:30 बजे – दिल्ली – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद.

एक मई – शाम 7:30 बजे – दिल्ली – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स.

पांच मई – शाम 7:30 बजे – दिल्ली राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स.

सात मई – शाम 7:30 बजे – दिल्ली – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स.

नौ मई – दोपहर 3:30 बजे – बेंगलुरु – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स.

12 मई – शाम 7:30 बजे – बेंगलुरू – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स.

16 मई – शाम 7:30 बजे – बेंगलुरू – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस.

21 मई – शाम 7:30 बजे – कोलकाता – दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स.

23 मई – शाम 7:30 बजे – कोलकाता – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola