IPL 2021 : वॉर्नर ने टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 हजार रन पूरे कर गेल के क्लब में शामिल

New Delhi: David Warner of Sunrisers Hyderabad gets out during match 23 of the Indian Premier League between the Chennai Super Kings and the Sunrisers Hyderabad held at the Arun Jaitley Stadium, New Delhi, Wednesday, April 28, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI04_28_2021_000208A)
David Warner complet 10000 runs in T20, IPL 2021, Chris Gayle, CSK vs SRH आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टी20 में इतिहास रच डाला है. वॉर्नर ने टी20 फार्मेट में 10 हजार रन पूरे कर लिये हैं. इसके साथ ही वो क्रिस गेल के खास क्लब में भी शामिल हो गये.
-
हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टी20 में 10 हजार रन पूरे किये, दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने
-
टी20 में सबसे अधिक रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम
-
चेन्नई के खिलाफ वॉर्नर ने 57 रनों की पारी के दौरान हासिल किया बड़ी उपलब्धि
आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टी20 में इतिहास रच डाला है. वॉर्नर ने टी20 फार्मेट में 10 हजार रन पूरे कर लिये हैं. इसके साथ ही वो क्रिस गेल के खास क्लब में भी शामिल हो गये.
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के 23वें मुकाबले में 55 गेंदों में 3 चौके और दो छक्के की मदद से 57 रन बनाये. वॉर्नर ने जैसे ही 40 रन बनाये, वैसे ही उन्होंने टी20 में 10 हजार रन भी पूरे कर लिये. ऐसा करने वाले वॉर्नर दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गये हैं. वॉर्नर ने 304 मैचों की 303 पारियों में 10017 रन बना लिये हैं.
टी20 में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम
टी20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 422 मैचों की 414 पारियों में अब तक 13839 रन बनाये हैं. जिसमें उनके 22 शतक और 86 अर्धशतक शामिल हैं.
Also Read: IPL 2021 Latest Update : अनकैप्ड खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन, टीम इंडिया पर ठोका दावा
गेल के अलावा 10 हजार रन बनाने वालों में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड और पाकिस्तान के शोएब मलिक शामिल हैं. पोलार्ड ने 539 मैचों की 479 पारियों में अब तक 10694 रन बनाये हैं. जबकि 389 पारियों में शोएब मलिक ने 10488 रन बनाये हैं.
10 हजार रन के करीब विराट कोहली और रोहित शर्मा
टी20 में 10 हजार रन के करीब भारत के दो खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं. कोहली अब तक 9894 रन बना लिये हैं. जबकि रोहित शर्मा 9266 रन बनाये हैं. 10 हजार के करीब पहुंचने वाले विदेशी खिलाड़ियों में जो अभी खेल रहे हैं, उसमें एबी डिविलियर्स और ऑरोन फिंच शामिल हैं. फिंच 9718 रन बनाये हैं, जबकि डिविलियर्स ने 9315 रन बनाये हैं.
Posted By – Arbind Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




