ePaper

IPL 2021 Points Table : 22वें मुकाबले के बाद क्या है प्वाइंट टेबल का हाल, पर्पल और ऑरेंज कैप पर किसका है कब्जा

Updated at : 28 Apr 2021 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021 Points Table : 22वें मुकाबले के बाद क्या है प्वाइंट टेबल का हाल, पर्पल और ऑरेंज कैप पर किसका है कब्जा

Chennai: Royal Challengers Bangalore players celebrate the wicket of Macro Jansen of Mumbai Indians during Vivo Indian Premier League 2021 match between Mumbai Indians and Royal Challengers Bangalore, at M. A. Chidambaram Stadium in Chennai, Friday, April 9, 2021. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI04_09_2021_000247B)

IPL 2021 Points Table, Royal Challengers Bangalore top, Harshal Patel Purple cap holder, Shikhar Dhawan Orange cap holder इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021 ) में अब तक कुल 22 मुकाबले हो चुके हैं. लगभग सभी टीमें एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बेहद रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की टीम आरसीबी (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया. दिल्ली पर रोमांचक जीत के बाद आरसीबी एक बार फिर से अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गयी है.

विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021 ) में अब तक कुल 22 मुकाबले हो चुके हैं. लगभग सभी टीमें एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बेहद रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की टीम आरसीबी (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया. दिल्ली पर रोमांचक जीत के बाद आरसीबी एक बार फिर से अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गयी है.

आरसीबी ने अब तक 6 मुकाबलों में एक मात्र हार के बाद कुल 10 अंक लेकर नंबर एक पर पहुंच गयी है. इससे पहले धौनी की चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर थी. अब चेन्नई दूसरे स्थान पर खिसक गयी है. चेन्नई के 4 मैच में जीत के बाद कुल 8 अंक हैं. हालांकि नेट रन रेट के आधार पर धौनी की टीम सबसे बेहतरीन स्थिति में है.

Also Read: IPL 2021 DC vs RCB : अमित मिश्रा ने तोड़ा आईसीसी का रूल, अंपायर से लगी फटकार, वीडियो वायरल

आरसीबी से हारकर दिल्ली तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है. जबकि 5 मैचों में केवल दो जीत के साथ 4 अंक लेकर मुंबई चौथे स्थान पर है. 6 मैचों में केवल दो जीत दर्ज कर 4 अंक लेकर केकेआर की टीम 5वें स्थान पर है. पंजाब 6ठे, राजस्थान 7वें और सबसे आखिर में हैदराबाद की टीम है. हैदराबाद के केवल दो अंक हैं, जबकि वॉर्नर की टीम ने 5 मुकाबले खेल चुके हैं और केवल एक मैच में जीत मिली है.

8 टीमेंTeamमैच खेलेजीतेहारेमैच ड्राप्वाइंट अबतकNRR
बेंगलुरुRoyal Challengers Bangalore6510100.089
चेन्नई Chennai Super Kings541081.612
दिल्ली Delhi Capitals 642080.269
मुंबई Mumbai Indians 52304-0.032
कोलकाताKolkata Knight Riders62404-0.305
पंजाब Punjab Kings62404-0.608
राजस्थानRajasthan Royals 52304-0.681
हैदराबादSunrisers Hyderabad 51402-0.18

क्या है पर्पल और ऑरेंज कैप का हाल

आईपीएल 2021 में 22 मुकाबले समाप्त हो जाने के बाद पर्पल और ऑरेंज कैप में भी बड़ा बदलाव आया है. फिलहाल ऑरेंज कैप इस समय दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के पास है. धवन ने 6 मैचों में अब तक 265 रन बनाये हैं. उनसे ठीक पीछे पंजाब के कप्तान केएल राहुल हैं. राहुल ने अबतक 6 मैचों में 240 रन बनाये हैं.

पर्पल कैप की बात करें तो उसमें आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल का कब्जा है. हर्षल पटेल ने 6 मैचों में अब तक कुल 17 विकेट चटकाये हैं. दूसरे स्थान पर दिल्ली के अवेश खान हैं. अवेश ने अब तक कुल 12 विकेट चटकाये हैं.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola