ePaper

IPL 2021 Auction: बहन सारा तेंदुलकर ने दिया अर्जुन का साथ, आलोचकों को दिया करारा जवाब

Updated at : 19 Feb 2021 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021 Auction: बहन सारा तेंदुलकर ने दिया अर्जुन का साथ, आलोचकों को दिया करारा जवाब

IPL 2021 Auction: अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) आइपीएल के इस सीजन में मुंबई के टीम से खलते हुए नजर आ सकते हैं. उनके इस उपलब्धी पर बधाई देते हुए बहन सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें पोस्ट की.

विज्ञापन

IPL 2021 Auction: चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए हुई निलामी में सबकी नजरे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) पर रही. अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रूपये में खरीद. वहीं मुंबई के टीम में अर्जुन के शामिल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की बात कही जा रही है क्योंकि सचिन भी इस टीम से खेल चुके हैं. वही आलचकों को करारा जवाब देते हुए बहन सारा ने अर्जुन तेंदुलकर के लिए पोस्ट किया है.

undefined

अर्जुन तेंदुलकर आइपीएल के इस सीजन में मुंबई के टीम से खलते हुए नजर आ सकते हैं. उनके इस उपलब्धी पर बधाई देते हुए बहन सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें पोस्ट की. अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में भाई को बधाई देते हुए सारा तेंदुलकर ने लिखा कि इस उपलब्धि को आपसे कोई भी दूर नहीं ले जा सकता. यह आपकी है. वहीं अपने दूसरे स्टोरी में सारा ने लिखा- तुमपर गर्व है.

Also Read: IPL 2021 Auction: IPL नीलामी में इन दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीदार, कुछ नाम आपको चौंकने पर कर देंगे मजबूर

वहीं अर्जुन के मुंबई टीम में शामिल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब मीम भी शेयर किये जा रहे हैं. आईपीएल (IPL) नीलामी के दौरान ट्विटर पर अर्जुन तेंदुलकर टॉप ट्रेंड कर रहे थे. हीं मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर को उनके स्किल के आधार पर टीम को चुना गया है. आईपीएल नीलामी 2021 में मुंबई इंडियंस की टीम में सात खिलाड़ी जुड़े

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

नाथन कोल्टर नाइल (5 करोड़), एडम मिल्ने (3.2 करोड़), पीयूष चावला (2.4 करोड़), जेम्स नीशाम (50 लाख), युधिवीर चरक (20 लाख), मार्को तानसेन (20 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola