ePaper

IPL 2021 Auction: RCB ने सचिन बेबी को खरीदा तो लोग अर्जुन तेंदुलकर पर बनाने लगे मजेदार मीम्स, जानें क्या है पूरा माजरा

Updated at : 19 Feb 2021 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021 Auction: RCB ने सचिन बेबी को खरीदा तो लोग अर्जुन तेंदुलकर पर बनाने लगे मजेदार मीम्स, जानें क्या है पूरा माजरा

IPL 2021 Auction: आईपीएल (IPL) नीलामी के दौरान ट्विटर पर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) टॉप ट्रेंड कर रहे थे. वहीं लोगों ने खिलाड़ी सचिन बेबी (Sachin Baby) को भी अर्जुन तेंदुलकर ही समझ लिया और उनपर मीम भी शेयर करने लगे.

विज्ञापन
  • 57 खिलाड़ियों की बोली लगी, इनमें 28 ऑलराउंडर हैं

  • 22 विदेशी और 35 भारतीय खिलाड़ी बिके

  • अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा

IPL 2021 Auction: चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए हुई निलामी में सबकी नजरे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) पर रही. अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रूपये में खरीद. अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस के खरीदने के कयास पहले से ही लगाये जा रहे थें. निलामी के एक दिन पहले अर्जुन मुंबई इंडियंस के जर्सी में भी देखे गये थें. वहीं मुंबई के टीम में अर्जुन के शामिल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की बात कही जा रही है क्योंकि सचिन भी इस टीम से खेल चुके हैं, और अभी वह मुंबई टीम के मेंटॉर भी हैं.

वहीं अर्जुन के मुंबई टीम में शामिल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब मीम भी शेयर किये जा रहे हैं. आईपीएल (IPL) नीलामी के दौरान ट्विटर पर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) टॉप ट्रेंड कर रहे थे. वहीं लोगों ने खिलाड़ी सचिन बेबी (Sachin Baby) को भी अर्जुन तेंदुलकर ही समझ लिया और उनपर मीम भी शेयर करने लगे. बता दें कि नीलामी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने . केरल के 32 वर्षीय खिलाड़ी सचिन बेबी को खरीदा जिसे लोगों ने अर्जुन तेंदुलकर समझ लिया और मीम और जोक्स शेयर करने लगे.


Also Read: IPL 2021 Auction: IPL ऑक्शन में करोड़पति बने इन भारतीय खिलाड़ियों की दिल को छू लेने वाली है कहानी, किसी के घर टीवी नहीं तो किसी ने देखी भयंकर गरीबी

वहीं मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि अर्जुन तेंदुलकर को उनके स्किल के आधार पर टीम को चुना गया है. आईपीएल नीलामी 2021 में पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों खरीदा. उसके बाद आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने आठ-आठ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. मुंबई इंडियंस की टीम में सात खिलाड़ी जुड़े

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों पर लागाया अपना दाव

नाथन कोल्टर नाइल (5 करोड़), एडम मिल्ने (3.2 करोड़), पीयूष चावला (2.4 करोड़), जेम्स नीशाम (50 लाख), युधिवीर चरक (20 लाख), मार्को तानसेन (20 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola