भारतीय टीम को मिल गया नया हार्दिक पांड्या! सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्ले और गेंद से मचाया गदर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Nov 2023 6:22 PM

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में गेंदबाजी के दौरान गेंद रोकने की कोशिश में चोटिल हो गए थे. उस मुकाबले में पांड्या केवल तीन गेंद ही फेंक पाए थे. उनके ओवर के बाकी बची गेंद को विराट कोहली ने पूरा किया था.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को उस समय झटका लगा, जब स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उनकी जगह भारतीय टीम में कोई नहीं ले सकता है.

undefined

लेकिन मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाकर पांड्या की कमी को पूरा करने में कामयाब रहे हैं.

undefined

हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में गेंदबाजी के दौरान गेंद रोकने की कोशिश में चोटिल हो गए थे. उस मुकाबले में पांड्या केवल तीन गेंद ही फेंक पाए थे. उनके ओवर के बाकी बची गेंद को विराट कोहली ने पूरा किया था.

undefined

हार्दिक पांड्या स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. तेज गेंदबाजी के साथ वो अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. भारतीय टीम में पांड्या ही एकमात्र तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं. उनके रिप्लेसमेंट की तलाश लंबे समय से हो रही है, लेकिन अबतक कोई खिलाड़ी नहीं मिल पाया है.

undefined

हालांकि हाल ही में संपन्न हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक ऐसा खिलाड़ी उभरकर सामने आया है, जो पांड्या की तरह ऑलराउंडर प्रदर्शन कर सनसनी मचा दी.

undefined

हैदराबाद की ओर से खेल रहे तेलुकुपल्ली रवि तेजा ने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया. रवि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने. उन्होंने 7 मैचों में 192 रन लुटाकर 19 विकेट चटकाए. जिसमें उन्होंने एक बार चार और एक बार पांच विकेट भी चटकाया.

undefined

रवि तेजा को अधिक बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया. बड़ौदा के खिलाफ मैच में रवि ने 20 गेंदों में 23 रन पारी खेली थी.

undefined

पांड्या की तरह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं रवि तेजा

हैदराबाद के रहने वाले 29 साल के रवि तेजा, हार्दिक पांड्या की तरह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. गेंदबाजी वो राइट हैंड से करते हैं, जबकि बल्लेबाजी लेफ्ट हैंड से.

undefined

रवि ने फर्स्ट क्लास में 1197 रन और 63 विकेट चटका चुके हैं, तो लिस्ट ए में 950 रन और 27 विकेट लिए हैं. टी20 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. अबतक 235 रन बनाए हैं, तो 35 पारियों में 51 विकेट चटकाए हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola