INDW vs AUSW T20 Highlights: बेथ मूनी की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया
IndiaW vs AustraliaW T20 Highlights: मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में शुक्रवार को भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाये. दीप्ति शर्मा ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर 36 रनों की नाबाद पारी खेली. देविका वैद्य ने नाबाद 25 रन बनाये. बेथ मूनी के 89 रनों की नाबाद पारी से ऑस्ट्रेलिया ने 11 गेंद शेष रहते जीत हासिल की.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मुकाबले में भारत को नौ विकेट से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने 18.1 ओवर में 173 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 173 रन के लक्ष्य का पीछा 18.1 ओवर में एक विकेट गंवा कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने नाबाद 89 रन की पारी खेली.
एलिसा हीली आउट, ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका
एलिसा हीली 37 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा है. भारत की ओर से पहला विकेट देविका वैद्य ने झटका है. हीली की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर तहलिया मैकग्रा आयी हैं.
एलिसा हीली और बेथ मूनी क्रीज पर, ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर एलिसा हीली और बेथ मूनी क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 173 रन बनाने होंगे.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 173 रनों का लक्ष्य
भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 ओवरों में 173 रन बनाने होंगे. भारत की ओर से ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 15 गेंद पर शानदार 36 रन जोड़कर टीम के स्कोर को यहांतक पहुंचाया.
भारत को पांचवां झटका, रिचा घोष आउट
रिचा घोष आउट हो गयी हैं. भारत को पांचवां झटका लगा है. रिचा घोष 20 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुई हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर दीप्ति शर्मा आयी हैं.
रिचा घोष और देविका वैद्य के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
मध्य क्रम की बल्लेबाज रिचा घोष और देविका वैद्य के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है. दोनों ने 29 गेंद पर 50 रन की साझेदारी की है. रिचा 36 और देविका 21 रन बनाकर खेल रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए