India Vs Sri Lanka : धवन और ईशान की धमाकेदार पारी, भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा
India Vs Sri Lanka : शिखर धवन और ईशान किशन की रिकॉर्ड तोड़ पारी के दम पर भारत ने पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. भारत ने श्रीलंका के 262 रन के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 36.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ
श्रीलंका की ओर से धनंजय का ऑलराउंडर प्रदर्शन
श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखाया. धनंजय ने 14 रन बनाये और दो विकेट भी चटकाये. श्रीलंका की ओर से लक्षन संदाकानी ने एक विकेट चटकाये. श्रीलंका की ओर से बल्लेबाजी में करुणारत्ने ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली. उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 चौका और दो छक्के जमाये.
पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव ने भी दिखाया दम
भारत की जीत में पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव की भी बड़ी भूमिका रही. पृथ्वी शॉन ने धवन के साथ पारी की शुरुआत की और 24 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 43 रनों की धमाकेदारी पारी खेली. शॉ ने भारत को तेज शुरुआत दिलायी. उसके बाद डेब्यू कर रहे सूर्यकुमार यादव ने भी 20 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 31 रन बनाये. मनीष पांडे ने 40 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये.
धवन और ईशान की धमाकेदार पारी, भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा
शिखर धवन और ईशान किशन की रिकॉर्ड तोड़ पारी के दम पर भारत ने पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत ने श्रीलंका के 262 रन के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 36.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. भारत की ओर से कप्तान धवन ने 95 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 86 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि डेब्यू मैच में ईशान किशन ने 42 गेंदों में 8 चौके और दो छक्कों की मदद से 59 रन बनाये.
भारत को तीसरा झटका, मनीष पांडे 26 रन बनाकर आउट
भारत को 31वें ओवर में तीसरा झटका लगा. मनीष पांडे 40 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए. पांडे को धनंजय ने अपना शिकार बनाया. भारत का स्कोर इस समय तीन विकेट पर 215 रन है. धवन 71 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
डेब्यू कप्तानी पारी में धवन ने जमाया फिफ्टी, भारत मजबूत स्थिति में
शिखर धवन ने डेब्यू कप्तानी में शानदार अर्धशतक बनाया है. 63 गेंदों में 3 चौकों की मदद से धवन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. इस समय क्रिज पर धवन और मनीष पांडे बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत का स्कोर 25 ओवर में दो विकेट पर 177 रन है.
भारत को दूसरा झटका, बर्थडे ब्वॉय ईशान अर्धशतक बनाकर आउट
भारत को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. बर्थडे ब्वॉय ईशान किशन 42 गेंदों में 2 छक्के और 8 चौकों की मदद से 59 रन बनाकर लक्ष्मण संदाकन की गेंद पर आउट हुए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए