IND vs SL 1st Test Stumps: दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक श्रीलंका ने 4 विकेट पर बनाए 108 रन
IND vs SL 1st Test Live Match Score: विराट कोहली को शुक्रवार से मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. रवींद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक बना लिया है. उन्होंने 175 रनों की पारी खेली. भारत ने 574 पर पहली पारी घोषित की. श्रीलंका ने बनाए 108 रन
श्रीलंका ने दूसरे दिन बनाए 108 रन
श्रीलंका ने दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक चार विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं. चार महत्वपूर्ण बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं. भारत ने पहली पारी 574 पर घोषित की थी. दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक चरित असलंका और पथुम निसानका क्रीज पर मौजूद थे.
श्रीलंका को चौथा झटका, धनंजय डी सिल्वा आउट
श्रीलंका को चौथा झटका लगा है. धनंजय डी सिल्वा आउट हो गये हैं. रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया है. श्रीलंका का स्कोर इस समय 108/4 है.
एंजेलो मैथ्यूज आउट, श्रीलंका को तीसरा झटका
श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह ने एंजेलो मैथ्यूज को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है. श्रीलंका को 96 रन के स्कोर पर यह बड़ा झटका लगा है.
श्रीलंका को दूसरा झटका, दिमुथ करुणारत्ने आउट
दिमुथ करुणारत्ने आउट हो गये हैं. रवींद्र जडेजा ने उन्हें आउट किया है. इस प्रकार श्रीलंका को आज दूसरे दिन पहली पारी में दूसरा झटका लगा है.
श्रीलंका को पहला झटका, लाहिरु थिरिमाने आउट
श्रीलंका को पहला झटका लगा है. लाहिरु थिरिमाने आउट हो गये हैं. रविचंद्रन अश्विन ने लाहिरु थिरिमाने को आउट किया है.
श्रीलंका की पारी शुरू
चाय ब्रेक के बाद श्रीलंका की पारी शुरू हो गयी है. लाहिरु थिरिमाने और दिमुथ करुणारत्ने क्रीज पर हैं. भारत आज पहले दिन ज्यादा से ज्यादा विकेट चटकाने का प्रयास करेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए