IND vs SL, 2nd Test: भारत बड़ी जीत से 9 विकेट दूर, श्रीलंका के सामने अब भी 419 रन का विशाल लक्ष्य
Bengaluru: India’s bowler Jasprit Bumrah celebrates with teammates after the wicket of Sri Lanka’s batsman Niroshan Dickwella, during the second day of the second test cricket match between India and Sri Lanka, at Chinnaswamy Stadium in Bengaluru, Sunday, March 13, 2022. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI03_13_2022_000094B)
India vs Sri Lanka, 2nd Test: बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 303 रन पर घोषित कर दी. जवाब में खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 28 रन बना लिया. श्रीलंका के सामने 447 रन का लक्ष्य है.
भारत क्लीन स्विप से 9 विकेट दूर
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत काफी मजबूत स्थिति में है. दूसरे दिन खेल की समाप्ति पर श्रीलंका ने एक विकेट पर 28 रन बना लिया है. जबकि उसके सामने अब भी 419 रन का विशाल लक्ष्य है. श्रीलंका को हार से बचने के लिए तीन दिन में 419 रन बनाना है. भारत ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 303 रन पर घोषित कर दी थी. खेल समाप्त होने पर श्रीलंका की ओर से दिमुथ करुणारत्ने 10 और कुसल मेंडिस 16 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे. भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलायी.
भारत को पहली सफलता, बुमराह ने थिरिमाने को किया आउट
भारत ने श्रीलंका पर दबदबा बना लिया है. पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने सफलता दिलाया. उन्होंने सलामी बल्लेबाज लाहिरु थिरिमाने को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
पंत और अय्यर ने जमाया अर्धशतक
भारत की ओर से दूसरी पारी में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली. पंत ने 31 गेंदों में 50 रन बनाया, तो अय्यर ने 87 गेंदों में 67 रन बनाये. जबकि रोहित शर्मा ने 46 रन की पारी खेली. विराट कोहली ने एक बार फिर से निराश किया और केवल 13 रन बनाये. श्रीलंका की ओर से प्रवीण जयविक्रमा ने 19 ओवर में 78 रन देकर सबसे अधिक 4 विकेट चटकाये. जबकि लसिथ एम्बुलदेनिया ने तीन भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. विशवा फर्णांडो और धनंजय डी सील्वा ने एक-एक विकेट लिये.
भारत ने दूसरी पारी 303 रन पर किया घोषित
डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 303 रन पर घोषित कर दी और श्रीलंका को 447 रन का लक्ष्य दिया. अक्षर पटेल 9 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित कर दिया.
भारत को 8वां झटका, श्रेयस अय्यर अर्धशतक जमाकर आउट
भारत को 67वें ओवर की पहली गेंद पर 8वां झटका लगा. श्रेयस अय्यर अर्धशतक जमाकर आउट हुए. अय्यर ने 87 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौकों की मदद से 67 रन बनाये.
भारत को 7वां झटका, अश्विन 13 रन बनाकर आउट
भारत को 66वें ओवर की चौथी गेंद पर 7वां झटका लगा. आर अश्विन 25 गेंदों में एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए. भारत श्रीलंका पर अबतक 421 रन की बढ़त बना ली है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए