Live Updates

India vs South Africa,1st Test: भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर बनायी 146 रन की बढ़त, गेंदबाजों के नाम रहा तीसरा दिन

Updated:
विज्ञापन

IND vs SA 1st Test Day 3: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के मैदान में खेला जा रहा है. तीसरे दिन टीम इंडिया पहली पारी में 327 रन पर ऑल आउट हुई, तो भारत ने अफ्रीका को 197 पर ही ढेर कर दिया. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…

विज्ञापन

तीसरे दिन 17 विकेट गिरे, गेंदबाजों का रहा दबदबा

खेल का दूसरा दिन बारिश में धुल जाने के बाद तीसरे दिन जब दोनों टीमें मैदान पर उतरी तो गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाना शुरू किया. पहले दिन 3 विकेट पर 272 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही टीम इंडिया केवल 55 रन ही जोड़ पायी और उसके 7 विकेट गिर गये. इस तरह भारत 327 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. फिर पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल 197 रन पर ऑल आउट हो गयी. इस तरह तीसरे दिन कुल 17 विकेट गिरे, जिसमें सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाये.

भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर बनायी 146 रन की बढ़त, गेंदबाजों के नाम रहा तीसरा दिन

भारत ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी 197 रन पर ढेर कर 130 रन की बढ़त बनायी, तो खेल समाप्त होने तक मयंक अग्रवाल का विकेट खोकर 16 रन बना लिया. इस तरह मेजबान टीम पर कुल 146 रन की बढ़त बना लिया. स्टंप होने के समय केएल राहुल 5 रन और नाइट वाचमैन के रूप में क्रीज पर उतरे शार्दुल ठाकुर 4 रन बनाकर जमे हुए थे.

टीम इंडिया को दूसरी पारी में पहला झटका, मयंक अग्रवाल आउट

टीम इंडिया को दूसरी पारी में पहला झटका लग चुका है. सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. मयंक को जेनसेन ने आउट किया. मयंक ने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल एक चौका जमाया. इस समय नये बल्लेबाज के रूप में शाुर्दल ठाकुर क्रीज पर उतरे हैं.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से बावुमा ने जमाया अर्धशतक

दक्षिण अफ्रीका की ओर से बावुमा ने शानदार अर्धशतक जमाया. उन्होंने 103 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. जबकि डी कॉक ने 34 और रबाड़ा ने 25 रन बनाये.

शमी की घातक गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 197 पर ढेर

मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 197 रन पर ढेर कर दिया. शमी ने 16 ओवर में 44 रन देकर 5 विकेट चटकाये. जिसमेंं 5 ओवर उन्होंने मेडन भी डाला. शमी के अलावा शार्दुल ठाकुर और बुमराह ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि सिराज के खाते में एक विकेट आया. इस तरह भारत ने पहली पारी में 130 रनों की बढ़त भी बना लिया है.

शमी ने लगाया विकेट का पंच, दक्षिण अफ्रीका को दिया 9वां झटका

मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए अबतक पांच विकेट चटकाये हैं. शमी ने रबाड़ा को 25 के स्कोर पर आउट कर अपना पांचवां शिकार बनाया. रबाड़ा ने 45 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और एक छक्का जमाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola