Live Updates

IND vs SA T20I Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया नहीं रच पायी इतिहास

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: South African players celebrate the dismissal of India’s Ruturaj Gaikwad during the first T20 cricket match between India and South Africa, at Arun Jaitley Stadium in New Delhi, Thursday, June 9, 2022. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI06_09_2022_000188A)

IND vs SA T20I: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज शाम सात बजे से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला गया. दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला सात विकेट से जीत लिया. टीम इंडिया का रिकॉर्ड बनाने का सपना टूट गया. इस प्रकार दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हराया

रस्सी वान डेर डूसन और डेविड मिलर की तूफानी पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हरा दिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रनों की बड़ा लक्ष्य दिया. लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पांच गेंद शेष रहते यह मुकाबला जीत लिया. भारत ने ओर से ईशान किशन ने सबसे अधिक 76 रन बनाये.

मिलर और डूसेन ने जड़ा अर्धशतक

डेविड मिलर रस्सी वैन डेर डूसन ने अर्धशतक जड़ दिया है. 17वें ओवर में हर्षल पटेल ने 22 रन लुटाये हैं. दोनों के बीच 51 गेंद पर 97 रन की साझेदारी हुई है. शुरुआती झटकों के बाद भी दक्षिण अफ्रीका की पारी संभल गयी है. मिलर 56 और डूसेन 52 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

दक्षिण अफ्रीका को लगे तीन झटके, डिकॉक भी आउट

खेल के नौवें ओवर में दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है. क्विंटन डिकॉक 18 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इससे पहले टेम्बा बावुमा को भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया. वहीं, हर्षल पटेल ने ड्वेन प्रिटोरियस को पवेलियन भेजा. इस समय रसी वार डुर डूसन और डेविड मिलर क्रीज पर जमे हुए हैं. डिकॉक का विकेट अक्षर पटेल ने चटकाया.

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 212 रन का लक्ष्य

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाये हैं. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य दिया है. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार 76 रन बनाये. किशन ने 48 गेंद का सामना किया. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाये. इसके अलावा श्रेयर अय्यर ने 36 और हार्दिक पांड्या ने 31 रनों की पारी खेली. भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाये.

टीम इंडिया को तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर 

श्रेयस अय्यर 27 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हो गये हैं. भारत को तीसरा झटका लगा है. श्रेयस ने अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाये हैं. श्रेयस की जगह बल्लेबाजी करने हार्दिक पांड्या क्रीज पर आये हैं.

‘सुधार की गुजांइश हमेशा रहती है’, राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद बोले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत

ईशान किशन आउट, भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका लगा है. ईशान किशन 76 रन बनाकर आउट हो गये हैं. ईशान की जगह ऋषभ पंत क्रीज पर आये हैं. किशन ने अपनी शानदार पारी में 48 गेंद पर 11 चौकों और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola