IND vs NZ 2nd ODI Highlights: बारिश में धुला दूसरा वनडे मुकाबला, भारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द

Updated:
विज्ञापन

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बारिश वजह से रद्द हो गया है. हैमिल्टन में भारी बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा. इस मैच में भारतीय टीम एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना चुकी थी. खराब मौसम के कारण पहले 4.5 ओवर के बाद ही मैच को रोक देना पड़ा. इसके करीब साढ़े 3 घंटे बाद मैच दोबारा शुरू हुआ. तब 29-29 ओवर का खेल तय किया गया. शिखर धवन (3) जल्दी ही आउट हो गए. वहीं शुभमन गिल अर्धशतक के करीब पहुंच चुके थे और सूर्यकुमार यादव ने भी 34 रन बना लिए थे. मैच रद्द होने के कारण भारत की मुश्कीलें और भी बढ़ गईं हैं.

विज्ञापन

भारत को लगा पहला झटका, धवन आउट

बारिश के बाद खेलने उतरे भारतीय टीम को दूसरी ही गेंद पर झटका लगा. 6ठे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन कैच आउट हुए. उन्हें मैट हेनरी आउट किया. कप्तान धवन 10 गेंद पर सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दाएं हाथ के बल्ले से सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए.

बारिश की वजह से भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच रद्द

बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच रद्द करना पड़ा. करीब साढ़े 3 घंटे बाद मैच दोबारा शुरू हुआ था. टीम इंडिया एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना चुकी थी. शिखर धवन जल्दी ही आउट हो गए. धवन ने 3 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार हुए.शुभमन गिल अर्धशतक के करीब थे और सूर्यकुमार यादव ने भी 34 रन बना लिए थे. मैच रद्द होने के कारण भारत की मुश्कीलें और भी बढ़ गईं हैं. बता दें कि न्यूजीलैंड टीम इसीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. अब बुधवार 30 नवंबर को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा.

बारिश के कारण फिर रुका मैच

भारत ने 10 ओवर में बनाये 60 रन

टीम इंडिया ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाये. भारत को 6ठे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा था. शुभमन गिल 40 और सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

बारिश के बाद शुरू हुआ मैच, 29 ओवर्स का खेल

करीब साढ़े 3 घंटे बाद मैच शुरू हो गई है. बारिश के कारण यह मैच 29 ओवरों का कर दिया गया है.

फिर शुरू हुई बारिश, पिच को किया गया कवर

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola