Live Updates

India vs New Zealand T20: बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द, दर्शकों में निराशा

Updated:
विज्ञापन

IND vs NZ T20 Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. यह मुकाबला वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा. टीमें टॉस के लिए भी मैदान पर नहीं उतर सकी. अब हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम इंडिया रविवार (20 नवंबर) को केन विलियमसन की न्यूजीलैंड टीम से भिड़ेगी.

विज्ञापन

बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द, टॉस भी नहीं हो सका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जाने वाला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा. टीमें टॉस के लिए भी मैदान पर नहीं उतर सकी.

बारिश के बीच खिलाड़ियों ने खेला इंडोर फुटबॉल वॉलीबाल

लगातार हो रही बारिश के रूकने का इंतजार कर रही भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने साथ में इंडोर फुटबॉल वॉलीबाल खेला. बैल्क कैप्स ने अपने ट्विटर पर खिलाड़ियों की एक वीडियो पोस्ट की है. इस वीडियो में भारतीय स्पिनर यूजी चहल और दीपक हुडा भी नज़र आ रहे हैं.

लगातार बारिश से मैच में देरी

वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में जारी भारी बारिश से भारत और न्यूजीलैंड टी20 मुकाबले में देरी. अभीतक टॉस भी नहीं हो सका है.

IND vs NZ T20 Live: वेलिंग्टन में भारी बारिश, टॉस में देरी

IND vs NZ T20 Live: वेदर रिपोर्ट

मैच के दिन यहां का मौसम खराब रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार शाम में बारिश की संभावना 80 प्रतिशत है. 87 प्रतिशत आर्द्रता के साथ 14 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. गुरुवार को यहां बारिश हुई थी. ऐसे में आज भी बारिश होने की उम्मीद है. मैच में बारिश की संभावना के बीच पिच का बर्ताव भी बदल सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola