Live Updates

India vs New Zealand: पहले दिन भारत ने बनाए 4 विकेट पर 221 रन, मयंक अग्रवाल ने जड़ा शानदार शतक

Updated:
विज्ञापन

India vs New Zealand Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज जारी है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रा होने के बाद आज से दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच को जीतने वाली टीम टेस्ट चैंपियनशिप में अहम प्वॉइंट्स भी हासिल करेगी. भारत ने पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं.

विज्ञापन

मयंक अग्रवाल की पारी से भारत ने पहले दिन बनाए 221 रन

भारत ने पहले दिन खेल समाप्त होने तक चार विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं. मयंक अग्रवाल ने पारी को संभालते हुए शानदार शतक जड़ा है. उन्होंने पहने दिन 246 गेंद पर 120 रनों की पारी खेली. पहले दिन बारिश के कारण खेल देर से शुरू हुआ था. और केवल 70 ओवर ही फेंके जा सके.

भारत का स्कोर 200 के पार 

मयंक अग्रवाल की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन 200 के स्कोर को पार कर लिया है. अग्रवाल शतक लगाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. बारिश के कारण आज खेल देर से शुरू हुआ था.

मयंक अग्रवाल ने चौका जड़कर पूरा किया शतक

मयंक अग्रवाल ने चौका जड़कर शतक पूरा कर लिया है. उन्होंने भारत की पारी को संभालने में अहम योगदान दिया. उन्होंने 199 गेंद पर 101 रन बनाए हैं. क्रीज पर उनके साथ रिद्धिमान साहा मौजूद हैं. भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन हो गया है.

मयंक अग्रवाल शतक के करीब

मयंक अग्रवाल शतक के करीब पहुंच गये हैं. भारत की डूबती नैया को पार लगाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. उन्होंने अब तक 95 रन बना लिए हैं. मयंक्र ने 194 गेंद का सामना किया है. क्रीज पर उनका साथ रिद्धिमान साहा दे रहे हैं.

श्रेयस अय्यर आउट, भारत को लगा चौथा झटका

श्रेयस अय्यर 18 रन बनाकर आउट हो गये हैं. भारत को चौथा झटका लगा है. टीम का स्कोर इस समय चार विकेट पर 160 रन है. मयंक अग्रवाल शतक के करीब हैं, जबकि अय्यर की जगह बल्लेबाजी करने रिद्धिमान साहा क्रीज पर आए हैं.

मयंक अग्रवाल का अर्धशतक 

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मंयक अग्रवाल ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 121 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के के साथ अपना अर्धशतक जड़ा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola