IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, 20 साल बाद रचा इतिहास
Dharamshala: India’s Ravindra Jadeja and Mohammed Shami meet New Zealand’s players after winning the ICC Men’s World Cup ODI cricket match against New Zealand, at HPCA Stadium, Dharamshala, Sunday, Oct. 22, 2023.(PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI10_22_2023_000553A)
India vs New Zealand: आईसीसी विश्व कप 2023 के अपने पांचवें मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड पर चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की है. 20 बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप में हराया है. 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर ही भारत टूर्नामेंट से बाहर हुआ था. भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 273 रनों पर ऑलआउट हो गई. मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए. विराट कोहली ने शानदार पारी खेली और 95 रन बनाकर आउट हुए. वह सचिन के वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए हैं.
PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को न्यूजीलैंड पर जीत की बधाई दी है. भारत की वर्ल्ड कप 2023 में यह लगातार पांचवी जीत है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई! यह एक शानदार टीम प्रयास था जिसमें सभी ने योगदान दिया. मैदान पर समर्पण और कौशल अनुकरणीय था.’
भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा
मोहम्मद शमी के पांच विकेट और बाद में विराट कोहली की 95 रनों की शानदार पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है. वर्ल्ड कप में 20 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड को हराया है. 2003 के बाद से भारत वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हराया था. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कीवी टीम 50 ओवर में 273 के स्कोर पर आउट हो गई. बाद में भारत ने 6 विकेट खोकर 48 ओवरों में 274 का लक्ष्य हासिल कर लिया.
IND vs NZ Live: विराट कोहली आउट
शानदार 95 रन बनाकर विराट कोहली आउट हो गये हैं. वो शतक से भी चूक गये. भारत को छठा झटका लगा है, लेकिन कोहली ने टीम को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है.
IND vs NZ Live: टीम इंडिया को पांचवां झटका, सूर्या आउट
सूर्यकुमार यादव दो रन बनाकर रन आउट हो गए हैं. विराट कोहली के साथ तालमेल में कमी की वजह से दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर जमा हो गए.
IND vs NZ Live: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
विराट कोहली ने 60 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया है.
IND vs NZ Live: टीम इंडिया को तीसरा झटका, श्रेयस आउट
श्रेयस अय्यर आउट हो गए हैं. वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. अय्यर 29 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत को तीसरा झटका 22वें ओवर में 128 के स्कोर पर लगा है. नए बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल क्रीज पर आए हैं.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए