ePaper

India vs New Zealand: दूसरे टेस्ट में स्पिनरों ने वानखेड़े को किया हाईजैक, चटकाये कुल 17 विकेट

Updated at : 04 Dec 2021 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
India vs New Zealand: दूसरे टेस्ट में स्पिनरों ने वानखेड़े को किया हाईजैक, चटकाये कुल 17 विकेट

कानपुर में पहला टेस्ट ड्रॉ पर खत्म होने के बाद सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमें मुंबई में उतरी, लेकिन स्पिनरों ने वानखेड़े की पिच को हाईजैक कर लिया. न्यूजीलैंड के ऑफ स्पिनर एजाज पटेल ने पहली पारी में 10 विकेट लेकर 22 साल के इतिहास को दोहरा दिया.

विज्ञापन

India vs New Zealand 2nd Test भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. खेल के दूसरे ही दिन दोनों टीम की पहली पारी सिमट गयी. पहली पारी में टीम इंडिया 325 पर ऑल आउट हुई, तो न्यूजीलैंड की टीम केवल 62 रन पर ढेर हो गयी.

कानपुर में पहला टेस्ट ड्रॉ पर खत्म होने के बाद सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमें मुंबई में उतरी, लेकिन स्पिनरों ने वानखेड़े की पिच को हाईजैक कर लिया. न्यूजीलैंड के ऑफ स्पिनर एजाज पटेल ने पहली पारी में 10 विकेट लेकर 22 साल के इतिहास को दोहरा दिया.

Also Read: India vs New Zealand: सोशल मीडिया के हीरो बने एजाज पटेल, 22 साल बाद टेस्ट में दोहराया इतिहास

तो दूसरी ओर भारतीय स्पिनरों ने भी अपनी फिरकी में कीवी बल्लेबाजों को जमकर नचाया. रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और जयंत यादव ने न्यूजीलैंड पारी की कमर ही तोड़ डाली. आर अश्विन ने न्यूजीलैंड के 4 बल्लेबाजों को आउट किया, तो अक्षर पटेल ने 2 और जयंत यादव ने एक विकेट लिये.

दोनों ओर के स्पिनरों ने चटकाये कुल 17 विकेट

भारत और न्यूजीलैंड की ओर से स्पिनरों ने कुल 17 विकेट चटकाये. न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने 10 विकेट लिये. जबकि भारत की ओर से अश्विन, अक्षर पटेल और जयंत यादव ने कुल 7 विकेट लिये.

वानखेड़े में न्यूजीलैंड ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

वानखेड़े की पिच पर न्यूजीलैंड की टीम ने बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में केवल 62 रन पर पहली पारी में ऑल आउट हो गयी. वानखेड़े में यह किसी भी टीम का सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले 2004 में ऑस्ट्रेलिया 93 रन पर ऑल आउट हो गया था. जबकि 2006 में टीम इंडिया 100 पर, 1981 में इंग्लैंड 102 और 2004 में टीम इंडिया 104 रन पर ऑल आउट हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola