ePaper

IND vs ENG T20I: रोहित और किशन करेंगे पारी की शुरुआत, जानें टीम इंडिया का प्लेइंग XI, कौन जायेगा बाहर

Updated at : 16 Mar 2021 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG T20I: रोहित और किशन करेंगे पारी की शुरुआत, जानें टीम इंडिया का प्लेइंग XI, कौन जायेगा बाहर

India vs England T20 international अहमदाबाद : नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच आज तीसरा टी20 इंटरनेशनल (T20I) मैच खेला जायेगा. दो मैचों में आराम करने के बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम में वापसी हो सकती है. उनके साथ ईशान किशन (Ishan Kishan) भारतीय पारी की शुरुआत कर सकते हैं. पहले दो टी20 मैचों में काफी खराब प्रदर्शन के बाद केएल राहुल (KL Rahul) को टीम से बाहर रखा जा सकता है. वहीं शिखर धवन पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन कर सकते हैं भारतीय पारी की शुरुआत.

केएल राहुल को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता.

पांच मैचों की सीरीज में भारत और इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर.

India vs England T20 international अहमदाबाद : नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच आज तीसरा टी20 इंटरनेशनल (T20I) मैच खेला जायेगा. दो मैचों में आराम करने के बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम में वापसी हो सकती है. उनके साथ ईशान किशन (Ishan Kishan) भारतीय पारी की शुरुआत कर सकते हैं. पहले दो टी20 मैचों में काफी खराब प्रदर्शन के बाद केएल राहुल (KL Rahul) को टीम से बाहर रखा जा सकता है. वहीं शिखर धवन पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं.

बता दें कि 12 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला गया था, इसमें रोहित शर्मा की जगह शिखर धवन को मौका दिया गया था. धवन केवल 4 रन ही बना सके थे. टीम इंडिया उस मैच में आठ विकेट से हार गयी थी. 14 मार्च को दूसरे टी-20 में शिखर की जगह युवा बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दिया गया. किशन ने अपने पहले ही इंटरनेशनल टी-20 मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

खुद कप्तान विराट कोहली ने भी ईशान किशन की तारीफ की. अब केएल राहुल की बात करें तो राहुल ने पहले मैच में केवन दो रन बनाए और दूसरे मैच में तो वह खाता भी नहीं खोल पाए. दो मैचों में नहीं खेलने के बाद रोहित शर्मा को टीम में रखने की पूरजोर मांग हो रही है. ऐसे में सवाल यह है रोहित के आने के बाद किस बल्लेबाज को हटाया जायेगा. पूरी उम्मीद की जा रही है केएल राहुल आज के प्लेइंग इलेवन में नहीं होंगे.

Also Read: India vs England T20: भारत और इंग्लैंड की T20 सीरीज नहीं रुकी तो खुद को लगा लूंगा आग, युवक ने पुलिस को दी धमकी
भारत का संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल या रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर या अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल.

इंग्लैंड का संभावित प्लेइंग इलेवन

जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, इयोन मॉर्गन (कप्तान), सैम करन, टॉम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola