Live Updates

ENG vs IND Test Day 2 Highlights: भारत ने झटके 5 विकेट, इंग्लैंड अब भी 332 रन पीछे, बुमराह का चला जादू

Updated:
विज्ञापन

India’s Jasprit Bumrah, 2nd left, celebrates with teammates after dismissing England’s Zak Crawley during the second day of the fifth cricket test match between England and India at Edgbaston in Birmingham, England, Saturday, July 2, 2022. AP/PTI(AP07_02_2022_000159B)

India vs England 5th Test Day 2 LIVE Update: भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाये हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शतक बनाया. एक समय भारत का स्कोर 98-5 था. तब पंत और जडेजा ने पारी संभाली और टीम के स्कोर को 320 तक पहुंचाया. दोनों ने 222 रनों की साझेदारी की.

विज्ञापन

इंग्लैंड 332 रन पीछे

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड अपने पांच महत्वपूर्ण विकेट को खो चुका था. भारतीय तेज आक्रमण के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज असहज महसूस कर रहे थे. अकेले कप्तान जसप्रीत बुमराह ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को एक-एक विकेट मिला. दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड पांच विकेट के नुकसान पर केवल 84 रन ही बना सका. इंग्लैंड अब भी भारत से 332 रन पीछे है.

मोहम्मद शमी ने जैक लीच को किया आउट

आखिरकार शानदार गेंदबाजी कर रहे मोहम्मद शामी को भी एक सफलता मिल ही गयी. जो रूट के बाद बल्लेबाजी करने आये जैक लीच को शामी ने आउट कर दिया. इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा है. इंग्लैंड को 83 रन पर पांचवें विकेट का नुकसान हुआ है.

जो रूट आउट, इंग्लैंड को चौथा झटका

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया है. सिराज ने सेट और खतरनाक बल्लेबाज जो रूट को आउट किया. सिराज की उछाल भरी गेंद पर रूट के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद सीधे विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गयी. इंग्लैंड को 78 रन पर चौथा झटका लगा है. रूट ने 31 रन बनाये.

जो रूट और बेयरस्टो की साझेदारी तोड़ने अटैक पर आये बुमराह

जसप्रीत बुमराह एक बार फिर गेंदबाजी अटैक पर आ गये हैं. मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जब बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाये तो जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की साझेदारी तोड़ने बुमराह खुद आगे आये. अब तक बुमराह ने ही तीनों विकेट चटकाये हैं.

बारिश की वजह से फिर रुका खेल

बारिश ने एक बार फिर खेल को प्रभावित किया है. दूसरे सेशन में ये दूसरी बार खेल को रोका गया है. इस बीच जसप्रीत बुमराह ने एक बल्लेबाज ओली पोप को पवेलियन भेजा. सबसे मजेदार बात यह है कि इंग्लैंड को तीनों झटके बुमराह ने ही दिये हैं.

बुमराह को मिली तीसरी सफलता, ओली पोप आउट

जसप्रीत बुमराह ने बारिश के बाद शुरू हुए खेल के दौरान तीसरा विकेट चटकाया. बुमराह ने ओली पोप को आउट कर दिया. पोप 18 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गये. श्रेयस अय्या ने उनका कैच पकड़ा. पोप की जगह बल्लेबाजी करने जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर आये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola