IND vs ENG 2nd T20I : भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, विराट कोहली ने लगाया विजयी छक्का
India vs England 2nd T20i LIVE Streaming LIVE Score: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आज भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया है. पहले टी-20 मैच हारने के बाद भारत के लिए इस मैच में जीतना जरूरी था. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. विराट कोहली (Virat Kohli) टी-20 मे 3000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड बना लिया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य दिया जिसे भारत ने विराट और ईशान किशन की अर्धशतक के बदौलत दो ओवर शेष रहते ही पूरा कर लिया.
भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, विराट कोहली ने लगाया विजयी छक्का
दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया है. कप्तान विराट कोहली ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई. इससे पहले अपने पहले ही मैच में झारखंड के ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. भारत ने दो ओवर शेष रहते जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य दिया था.
IND 143/3, भारत को तीसरा झटका, पंत आउट
ऋषभ पंत के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है. पंत ने 26 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और जोर्डन की गेंद पर आउट हो गये. श्रेयस अय्यर क्रीज पर आ गये हैं
भारत के 100 रन पूरे
भारत के 100 रन पूरे हो गये हैं. ईशान किशन और विराट कोहली ने भारतीय पारी को बेहतर ढंग से संभाला और टीम के स्कोर को 90 रन के पार ले गये. विराट कोहली और ऋषभ पंत क्रीज पर जमे हुए हैं.
भारत को दूसरा झटका, अर्धशतक बनाकर ईशान किशन आउट
भारत को दूसरा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं. इस समय भारत को स्कोर 94 रन है.
ईशान किशन का डेब्यू मैच में शानदार अर्धशतक
ईशान किशन ने अपने पहले ही टी-20 इंटरनेशनल मैच में अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 30 गेंद में 54 रन बनाये हैं. अभी भी कप्तान कोहली के साथ किशन क्रीज पर जमे हुए हैं.
भारत के 50 रन पूरे, चमका कोहली और ईशान किशन का बल्ला
अपने पहले ही मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे ईशान किशन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम इंडिया का स्कोर 50 रन के पार चला गया है. ईशान के साथ क्रीज पर कप्तान विराट कोहली मौजूद हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए