India vs England Highlights: भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, जीत से किया आगाज

Updated:
विज्ञापन

India vs England: Shubman Gill and Axar Patel

India vs England Highlights: टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है. भारत ने सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया और मेहमान टीम को कहीं भी टिकने नहीं दिया. भारत ने 37.4 ओवर में ही 149 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया.

विज्ञापन

भारत ने जीत से की शुरुआत, इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और अक्षर पटेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को नागपुर में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम ने इंडिया ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड को 47.4 ओवर में 248 के स्कोर पर ढेर कर दिया. बाद में भारत ने 38.4 ओवर में 251 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया. विजयी चौका रवींद्र जडेजा के बल्ले से निकला. उन्होंने गेंदबाजी में भी तीन विकेट चटकाए. डेब्यू करने वाले हर्षित राणा ने भी तीन विकेट अपने नाम कर इतिहास रच दिया.

शतक से चूके शुभमन गिल

शुभमन गिल शतक से चूक गए हैं. गिल ने 87 रनों की बेजोड़ पारी खेली. उम्मीद की जा रही थी कि गिल अपना शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन साकिब महमूद ने उनको अपनी जाल में फंसा लिया. गिल का कैच कप्तान बटलर ने पकड़ा.

गिल और अक्षर के बीच शतकीय साझेदारी

अक्ष�� पटेल और शुभमन गिल के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई. अक्षर पटेल 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं. नये बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल क्रीज पर आए हैं. भारत को जीत के लिए 16 ओवर में 27 रनों की जरूरत है.

गिल और अक्षर के बीच शतकीय साझेदारी

अक्षर पटेल और शुभमन गिल के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई. अक्षर पटेल 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं. नये बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल क्रीज पर आए हैं. भारत को जीत के लिए 16 ओवर में 27 रनों की जरूरत है.

शुभमन गिल ने जड़ा पचासा, भारत जीत की ओर

शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. भारत तेजी से लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है. इससे पहले श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए अर्धशतक जड़ा. गिल के साथ अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्हें पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया है. हार्दिक पांड्या और केएल राहुल अब भी बल्लेबाजी के लिए बचे हुए हैं.

भारत को लगातार दूसरा झटका, जायसवाल के बाद रोहित भी आउट

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत को लगातार दूसरा झटका लगा है. ओपनर यशस्वी जायसवाल के बाउट होने के कुद ही देर बाद कप्तान रोहित शर्मा भी आउट हो गए. जायसवाल ने 22 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौकों की मदद से 15 रन बनाए और जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा 7 गेंदों में केवल 2 रन बनाकर आउट हुए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola