India vs Bangladesh Highlights: भारत ने बांग्लादेश को 227 रन से हराया, क्लीन स्वीप करने से रोका
India vs Bangladesh Highlights: भारत ने बांग्लादेश को आज तीसरे और आखिरी मुकाबले में 227 रनों से हरा दिया है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. ईशान किशन के दोहरे शतक और विराट कोहली के शतक की मदद से भारत ने 409 रन बनाये. भारत दो मुकाबले हारकर पहले ही वनडे सीरीज गंवा चुका है. यह मैच एक औपचारिकता मात्र था. लेकिन भारत ने बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करने से रोक दिया है. अब भारत और बांग्लादेश 14 दिसंबर को पहले टेस्ट मुकाबले में एक दूसरे का सामना करेंगे. रोहित शर्मा, दीपक चाहर और कुलदीप सेन चोट के कारण बाहर हो गये हैं.
भारत ने बांग्लादेश को 227 रन से हराया
भारत ने बांग्लादेश को तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में 227 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. ईशान किशन के दोहरे शतक और विराट कोहली के शतक के दम पर भारत ने मेजबान को जीत के लिए 410 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 34 ओवर में 182 रन पर सिमट गयी. बांग्लादेश पर भारत की यह सबसे बड़ी जीत है.
बांग्लादेश को नौवां झटका
टीम इंडिया आखिरी वनडे में जीत से बस एक विकेट दूर है. बांग्लादेश को नौवां झटका लगा है.
मेहदी हसन आउट, बांग्लादेश को आठवां झटका
पहले वनडे मैच के हीरो रहे मेहदी हसन महज तीन रन बनाकर आउट हो गये हैं. बांग्लादेश को आठवां झटका लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने इबादत हुसैन क्रीज पर आये हैं.
अफिफ हुसैन आउट, बांग्लादेश को सातवां झटका
अफिफ हुसैन आउट हो गये हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए आठ रन बनाये हैं. बांग्लादेश को सातवां झटका लगा है.
महमूदुल्लाह आउट, बांग्लादेश को छठा झटका
महमूदुल्लाह 20 रन बनाकर आउट हो गये हैं. बांग्लादेश को छठा झटका लगा है. बांग्लादेश के हाथ से अब मैच लगभग निकल चुकी है. मेहदी हसन उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर आये हैं.
शाकिब अल हसन आउट, बांग्लादेश को पांचवा झटका
शाकिब अल हसन आउट हो गये हैं. बांग्लादेश को पांचवां झटका लगा है.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए