विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई फैंस को किया खामोश, बॉल टैंपरिंग पर मुंहतोड़ इशारा, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
India vs Australia: Virat Kohli

India vs Australia: Virat Kohli

India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने जब टीम इंडिया पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगाया, तब विराट कोहली ने एक इशारे से उन्हें खामोश कर दिया. विराट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

India vs Australia: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगाया, जब उनके जूते से कोई ‘संदिग्ध’ चीज मैदान पर गिरी. बाद में अश्विन ने बताया कि वह चीज “फिंगर प्रोटेक्शन पैड” था. बुमराह और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कप्तान का दायित्व निभाते हुए विराट कोहली ने सिडनी में पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन भारत के तीन विकेट चटकाने के साथ ही अपनी टीम का शानदार नेतृत्व किया. रविवार को मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी कोहली पर थी. कोहली मैदान पर प्रशंसकों के साथ अपने अनोखे अंदाज में बातचीत करने के लिए जाने जाते हैं. सिडनी में भी यही स्थिति रही, जहां विराट ने ‘सैंडपेपर’ वाले मजेदार इशारे से ऑस्ट्रेलियाई फैंस को खामोश कर दिया.

स्मिथ, वॉर्नर और बेनक्राॅफ्ट रहे हैं बॉल टैंपरिंग के आरोपी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को 2018 में ‘सैंडपेपर स्कैंडल’ (बॉल टैंपरिंग) का दोषी पाए जाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था. सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद, कुछ फैंस ने भारतीय टीम पर भी कुछ ऐसा ही करने का आरोप लगाया. यह विषय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, कुछ प्रशंसकों ने यहां तक ​​कह दिया कि खिलाड़ी ने जूते में सैंडपेपर छिपा रखा है.

यह भी पढ़ें…

ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने जसप्रीत बुमराह पर लगाया बॉल टैंपरिंग का आरोप, अश्विन ने बचाव में कही यह बात

‘संन्यास लेना आपके हाथ में है, भारत के लिए खेलना आपके हाथ में नहीं’, रोहित को मिली बड़ी चेतावनी

विराट कोहली का वीडियो वायरल

विराट कोहली ने तीसरे दिन सिडनी में प्रशंसकों का मजाक उड़ाते हुए इस आरोप का जवाब दिया. उस दिन कप्तान की भूमिका निभा रहे भारतीय स्टार ने इशारों में कहा कि जब ऐसे कार्यों की बात आती है तो भारतीय आस्ट्रेलियाई लोगों से मुकाबला नहीं कर सकते. उन्होंने अपने पैंट की दोनों जेबों को बाहर निकालकर दिखाया कि वह खाली है. उन्होंने इशारों में बताया कि उनके पास कोई भी विवादित चीज नहीं है. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

6 विकेट से हारा भारत

मैच के तीसरे दिन भारत 157 रन पर आउट हो गया. स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने 6 विकेट लिए. पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 162 रन का लक्ष्य दिया. तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 6 विकेट से यह मुकाबला जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती है.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola